फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मोदी जी-योगी जी! आप ही बताएं कैसे पढ़ाएं और कैसे बचाएं बेटी

मोदी जी-योगी जी! आप ही बताएं कैसे पढ़ाएं और कैसे बचाएं बेटी

Mon, 17 Sep 2018 02:07 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
मोदी जी-योगी जी! आप ही बताएं कैसे पढ़ाएं और कैसे बचाएं बेटी
बरेली। डीजे बजाने वाला शोहदा आईटीआई में पढ़ रही छात्रा के पीछे पड़ा हुआ है। कभी रास्ते में घेरता है तो कभी कॉलेज से निकलते ही हाथ पकड़कर खींचता है। पुलिस में शिकायत की लेकिन सांसद ने समझौता करा दिया तो उसके हौसले और बढ़ गए। शोहदे की हरकतों से आजिज छात्रा ने जान देने की कोशिश की तो पिता उसे लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने थाना कैंट पहुंचे लेकिन वहां एक कथित हिंदू संगठन ने उन्हें घेर लिया। पुलिस भी रिपोर्ट लिखने से दिन भर नानुकुर करती रही तो रात को पीड़िता के पिता ने थाने में ही चीखना शुरू कर दिया कि मोदी जी और योगी जी कहते हैं कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ। कोई बताए कि कैसे बेटी और कैसे बचाएं, क्या इन भेड़ियों के आगे बेटी को नंगा डाल दें। पीड़िता और उसके पिता जिद पर अड़े रहे तो रात 12 बजे रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

किराना व्यापारी की आईटीआई में पढ़ रही बेटी को कांधरपुर का डीजे बजाने वाला महेश कश्यप परेशान करता है। शनिवार को परेशान लड़की ने जान देने की कोशिश तक कर डाली तो शाम को व्यापारी बेटी को लेकर थाने पहुंचा। इस पर पहले तो आरोपी महेश कश्यप के मामा शेर सिंह और धर्मेंद्र ने उसके घर जाकर गालीगलौज की। फिर महेश के पक्ष में कथित हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस भी रिपोर्ट लिखने से टालमटोल करने लगी। मगर व्यापारी अड़ गया, बोला- अगर बेटी को कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। आखिर पुलिस ने रात 12 बजे पीड़िता की तहरीर पर आरोपी महेश कश्यप, शेर सिंह और धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस को खुद पीड़िता पर हमले का अंदेशा था इसलिए रिपोर्ट लिखने के बाद उसे सुरक्षा देकर घर पहुंचाया।
विज्ञापन


सरे बाजार की पिटाई तो सांसद ने कराया था समझौता
पीड़िता के पिता ने बताया कि महेश आठ महीने उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। पहली बार बेटी ने बताया तो उन्होंने उसके घर जाकर शिकायत की थी। मगर फिर उसने आईटीआई गेट पर पहुंचकर बेटी का हाथ पकड़ लिया। इस हरकत पर उन्होंने उसे बाजार में पकड़कर पीटा और पुलिस बुला ली। मगर सांसद ने लड़की की बदनामी और कोर्ट-कचहरी के चक्कर से डराते हुए समझौता करा दिया। इससे महेश की हिम्मत और बढ़ गई। वह उन्हें ही धमकाने उनके घर आ धमका। वह सांसद के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्होंने भी उन्हें ही दोषी ठहरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed