{"_id":"5b65f4014f1c1bee748b7e63","slug":"51533408257-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में किशोर-किशोरी ने खाया जहर, किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में किशोर-किशोरी ने खाया जहर, किशोरी की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना भीरा क्षेत्र के बेलवा मलूकापुर गांव में एक किशोरी के घर किशोर को पकड़ा गया। संदिग्ध हालात में दोनों ने जहर खा लिया जिससे किशोरी की मौत हो गई जब कि किशोर को यूपी 100 पुलिस ने बिजुआ सीएचसी में भर्ती कराया है। किशोर ने किशोरी के पिता पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
कहा जा रहा है कि गांव बेलवा मलूकापुर निवासी बलराम की 16 वर्षीय पुत्री रूबी और कामता के 17 वर्षीय पुत्र रंजीत उर्फ छोटे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग अलग बिरादरी के हैं। उनके घर कुछ ही दूरी पर हैं। रंजीत शुक्रवार की रात करीब दो बजे रूबी के घर आया था। खटपट की आवाज सुनकर बलराम जग गया और रंजीत को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद यूपी 100 पुलिस को सूचना दी की घर में चोर घुस आया है और उसे पकड़ लिया है। रंजीत की पिटाई के दौरान गांव के लोग भी आए। इस बीच मौके पर पहुंची मां चंद्रवती ने अपने पुत्र को बचाने की कोशिश की लेकिन बलराम ने उन्हें मारकर भगा दिया। मौके पर पहुंची पीआरवी 2869 के पुलिसकर्मियों ने रंजीत से पूछताछ की। उसने कहा कि बलराम की पुत्री रूबी को भी बुलाकर पूछ लो, हम दोनों को जबरदस्ती जहर दिया गया है, लेकिन पुलिस के बुलाने पर भी घर वाले रूबी को सामने नहीं लाए। बताते हैं इस दौरान रंजीत जमीन पर पड़ा रहा। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस रंजीत और बलराम को लेकर बिजुआ चौकी आई। यहां रंजीत की हालत खराब होने लगी। इस पर पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर रूबी की हालत खराब होने पर उसके परिवार के लोग घर पर ही देशी तरीके से इलाज करते रहे। कुछ देर बाद रूबी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना भीरा के गांव में लड़की की जहर खाने से मौत हुई है जब कि किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। लड़की के पिता बलराम की तहरीर पर आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस प्रकरण में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि कोई अन्य वजह सामने आती है तो उसे भी विवेचना में शामिल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- रामलाल वर्मा, एसपी