फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुष्टाहार से भरे ट्रक से हो रही हरियाणा ब्रांड शराब की तस्करी

पुष्टाहार से भरे ट्रक से हो रही हरियाणा ब्रांड शराब की तस्करी

Tue, 29 May 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पुष्टाहार से भरे ट्रक से हो रही हरियाणा ब्रांड शराब की तस्करी
बरेली।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर पुलिस ने पंजाब के रास्ते बिहार ले जाई जा रही हरियाणा की शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। माफिया ने शराब की पेटियां पुष्टाहार के नीचे छिपाई थीं। कार्रवाई के दौरान ट्रक से 361 पेटी शराब और दो तस्कर पकड़े गए हैं।
रविवार रात दो बजे पुलिस बड़ा बाईपास पर गोपालपुर गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। पंजाब नंबर का ट्रक देखकर पुलिस ने बैरियर गिरा दिया। इस पर ट्रक से दो बदमाश कूदकर भागे तो पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनके नाम, पंजाब में जिला मोगा के थाना धर्मकोट निवासी अमनदीप और जीतवाल निवासी गुरुचरन सिंह सामने आए। पुलिस ने ट्रक का तिरपाल हटाकर जांचा तो जानवरों को खिलाने वाली घास और पुष्टाहार भरा मिला। जब यह सामान हटाया तो उसके नीचे शराब की पेटियां नजर आईं। इंस्पेक्टर गोविंद सिंह के मुताबिक ट्रक से शराब की 361 पेटियां बरामद हुई हैं। थाने में आबकारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शराब माफिया से सेटिंग के आरोप में दरोगा हटा चुके
पंजाब से बिहार के लिए वाया बरेली शराब की खेप जाती है। 2 जुलाई 2017 को बिथरी चैनपुर में 20 लाख रुपये की हरियाणा ब्रांड शराब पकड़ी गई। इसके बाद 27 फरवरी 2018 को भी करीब 20 लाख रुपये की शराब पकड़ी गई। मार्च में भी दो बार ट्रक में हरियाणा ब्रांड शराब पकड़ी गई। एक बार शराब माफिया से सेटिंग के आरोप में रजऊ चौकी प्रभारी को हटाया भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed