{"_id":"5ac6f8c54f1c1bb4618b5afb","slug":"51522989253-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुड़पैची छात्रा की प्रेम कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुड़पैची छात्रा की प्रेम कहानी
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टुल्ला : खुड़पैची छात्रा की प्रेम कहानी
हेडिंग- बोली प्रेम दीवानी-तुझसे करुंगी शादी
‘दिवाना’ गिड़गिड़ाया-तो होगी बर्बादी
दोस्ती, प्रेम, अपहरण गाथा के बाद परिवार की बदनामी और जग हंसाई पर खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। हाईवे से वैन में छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्यार, धोखा, साजिश का काकटेल निकला। छात्रा अपने साथ पढ़ने वाले एक छात्र से प्यार करती थी। छह महीने सब ठीक चला, लेकिन इस बीच छात्रा अपने प्रेमी के दोस्त से ज्यादा बात करने लगी तो प्रेमी को लगा कि उसके साथ धोखा हो रहा है, लिहाजा उसने छात्रा से बात करना बंद कर दिया। छात्रा किसी भी कीमत पर अपने प्रेमी के साथ ही जिंदगी जीना चाहती थी। उसके बाद उसने ऐसी साजिश रची कि पूरा पुलिस महकमा ही सड़कों पर दौड़ता नजर आया। मामले के खुलासे के बाद जब छात्रा और उसके प्रेमी का महिला थाने में आमना-सामना कराया गया तो प्रेम दीवानी बोली-तुझसे ही शादी करुंगी...। जवाब में प्रेमी तकरीबन गिड़गिड़ाते हुए बोला तो मेरी बर्बादी हो जाएगी। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता करके पूरे मामले से पर्दा उठाया।
महिला थाने में मौजूद छात्रा ने अपनी पूरी कहानी खोलकर रख दी। बताया, स्कूल में पढ़ने वाले युवक से प्रेम था। दोनों साथ कॉलेज आते-जाते थे। छात्रा ने बताया कि कुछ महीने बाद वह अपने प्रेमी के दोस्त से भी बात करने लगी। प्रेमी को यह मालूम हुआ तो वह नाराज हुआ और छात्रा से बात करना बंद कर दिया। छात्रा अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी। उसका परिवार भी इसका विरोध कर रहा था। बुधवार को स्कूल से पेट दर्द का बहाना करके 10:30 बजे निकली थी। इसके बाद वह सुभाषनगर के नेकपुर स्थित ललिता देवी मंदिर पहुंची। छात्रा ने बताया कि ललिता देवी मंदिर के पास उसके प्रेमी की तहेरी बहन रहती थी। छात्रा उसके जरिये प्रेमी से बात करना चाहती थी। वह चाहती थी कि तहेरी बहन उसकी मदद करे। वह अपने प्रेमी को बुलाकर मंदिर में शादी करना चाहती थी, लेकिन प्रेमी की तहेरी बहन उससे नहीं मिली। इसके बाद छात्रा ऑटो से रामगंगा पुल पहुंची। वहां से फतेहगंज पश्चिमी में अपनी नानी के घर जाने के लिए निकली। दरअसल, उसकी मामी को उसके प्यार के बारे में मालूम था। चूंकि मामी, प्रेमी की दूर की रिश्तेदारी हैं सो छात्रा उनके जरिये प्रेमी से बात करना चाहती थी लेकिन फिर नानी के घर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। हाईवे पर उतरने के बाद पैदल आगे बढ़ी तो उसकी चप्पल टूट गई। तब वह नंगे पांव चल दी। छात्रा के मुताबिक यूपी 100 की पीआरबी 196 पुलिस मिली। यूपी 100 पुलिस ने उसे परेशान हाल देखा तो गाड़ी में बैठा लिया और नानी के घर छोड़ देने को कहा, लेकिन छात्रा ने घबराहट में अपने अपहरण और दुष्कर्म की कहानी गढ़कर सुना दी। इसके बाद वायरलेस पर मेसेज होते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया।
सीसीटीवी कैमरा में ऊहापोह में नजर आई
पुलिस को मंदिर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है, इसमें छात्रा 10:48 बजे टहलती नजर आ रही है। ललिता देवी मंदिर के पास एक गली के बाहर खड़ी कार के पास भी वह कुछ देर खड़ी रहती है। वहां वह कुछ ऊहापोह में नजर आई। कुछ देर बाद वह कार के नीचे अपना बैग छिपाती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। इसके बाद वह तेजी से एक तरफ चली जाती है। पुलिस की इस सीसीटीवी फुटेज ने ही घटना के खुलासे में सबसे ज्यादा मदद की थी।
विज्ञापन
विधिक राय लेकर होगी कार्रवाई
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाने में अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब साक्ष्यों के सामने आने के बाद प्रकरण झूठा मिला है। इस मामले में विधिक राय ली जा रही है कि छात्रा के खिलाफ क्या कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्रा को फिलहाल उसके परिवार के सुपुर्द किया गया है।
बेटी ये तुमने क्या किया
बुधवार देर रात करगैना से छात्रा के माता-पिता को महिला थाने लाया गया। पुलिस के मुताबिक पिता रोते हुए छात्रा के पैरों में गिर पड़े थे। बोले, बेटी ये तुमने क्या किया। मुझे कहीं का नहीं छोड़ा। पुलिस वालों ने उनके पिता को उठाया। लेकिन वह रोते ही रहे।
निगरानी में रहेगी छात्रा
सुभाषनगर थाने के इंस्पेक्टर संजीव कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह छात्रा की लगातार निगरानी कराते रहें, ताकि उसके परिवार वाले उसे नुकसान न पहुंचाएं। परिवार की भी इस बाबत काउंसलिंग की गई है।
केस की टाइम लाइन
10:03 टीचर से पेट दर्द की बात कही।
10:20 स्कूल में बिना बताए निकल गई।
10:40 नेकपुर में ललिता देवी मंदिर पर पहुंची।
10:48 नेकपुर मठिया के पास वैन के नीचे बैग छिपाती है।
10:58 सुभाषनगर में रामगंगा पुल के लिए ऑटो पकड़ती है।
11:20 रामगंगा पुल से फतेहगंज पश्चिमी के लिए ऑटो लेती है।
11:58 फतेहगंज में चप्पलें जंगल में छिपाती है।
12:35 फतेहगंज में हाईवे से लिंक रोड पर पुलिस को मिलती है।
12:45 अपहरण, गैंगरेप की बात पुलिस को बताती है, जनपद में वायरलेस होता है।
1:30 सीएचसी में एसएसपी सहित सभी अधिकारी पहुंचते हैं।
3:00 जिला अस्पताल रवाना की जाती है।
4:30 करगैना से छात्रा के प्रेमी को उठाया जाता है।
5:00 मेडिकल में कोई बाहरी और अंदरूनी चोट नहीं मिलती है।
5:30 पुलिस के सामने छात्रा असलियत खोलती है।
8:30 नेकपुर मंदिर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को मिलती है।
10:30 फतेहगंज पश्चिमी के जंगल से चप्पल बरामद होती है
12:00 छात्रा और प्रेमी को महिला थाने में हिरासत में रखा जाता है।
‘टीम को मेरी तरफ 25 हजार का इनाम’
बड़ी वारदात का चौबीस घंटे के अंदर खुलासा करने में सीओ द्वितीय अशोक मीना, चौकी चौराहा चौकी प्रभारी प्रीति पवार और क्राइम ब्रांच की अहम भूमिका रही है। मैंने 25 हजार का नकद इनाम टीम को देने की घोषणा की है। परिवार से मेरी सहानुभूति है। छात्रा के खिलाफ विधिक राय लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसे परिवार के सुपुर्द किया है। - जोगेंद्र कुमार एसएसपी