फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाल कल्याण समिति के समक्ष आज पेश होगी ‘खुशी’

बाल कल्याण समिति के समक्ष आज पेश होगी ‘खुशी’

Wed, 21 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति के समक्ष आज पेश होगी ‘खुशी’
बरेली।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी के बिलपुर स्टेशन के पास लावारिस हालत में पड़ी मिली नवजात बच्ची ‘खुशी’ आखिरकार ममता से छिन ही गई। पुलिस ने इस बच्ची को महिला से लेकर चाइल्ड लाइन वेलफेयर सोसायटी के सुपुर्द कर दिया है। अब इस बच्ची को बृहस्पतिवार को बाल कल्याण समिति न्याय पीठ के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां से उसे रामपुर बाल शिशु गृह भेजे जाने का फैसला हो सकता है।
सोमवार सुबह के समय फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के बिलपुर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची पड़ी देखी गई थी, जिसे देखने के लिए काफी भीड़ लग गई थी। इस बच्ची को गांव की ही ममता को दे दिया गया था। इसके बाद भी उसे लेने के कई दावेदार बने हुए हैं। महिला का पति न होने पर उसकी देखरेख वह कैसे कर पाएगी, यह तर्क देकर उससे बच्ची छीनने की कोशिश की जा रही है। उधर, यह मामला बाल कल्याण समिति न्याय पीठ के मजिस्ट्रेट डॉ. डीएन शर्मा के संज्ञान में आया तो उन्होंने एसएचओ फतेहगंज पूर्वी को बच्ची की सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए और कानून के हिसाब से ही उसे किसी के सुपुर्द करने की बात कही। इस पर पुलिस ने बच्ची को उस महिला से लेकर चाइल्ड लाइन वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों के सुपुर्द कर दिया। अब चाइल्ड लाइन वाले इस बच्ची के मेडिकल परीक्षण के बाद बृहस्पतिवार को बाल कल्याण समिति न्याय पीठ के समक्ष पेश करेंगे। जहां से उसे रामपुर बाल शिशु गृह भेजे जाने का फैसला हो सकता है। यहां बता दें कि शून्य से लेकर छह साल तक के लावारिस बच्चे यहां रखने का प्रावधान है।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट ने पूछा, एसएस ने कैसे सौंप दी बच्ची
बाल कल्याण समिति न्याय पीठ के मजिस्ट्रेट डॉ. डीएन शर्मा ने एसएचओ से जवाब मांगा है कि आखिर लावारिस मिली बच्ची को स्टेशन मास्टर (एसएस) ने किस नियम कायदे के तहत महिला को सौंप दिया। नियमानुसार इस बच्ची को मिलने के बाद न्याय पीठ के समक्ष करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के मिलने की पहले जानकारी नहीं थी। बाल कल्याण समिति न्याय पीठ के निर्देश पर बच्ची को महिला ममता से लेकर चाइल्ड लाइन वेलफेयर सोसायटी के सुपुर्द कर दिया गया है, जो मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बच्ची को न्याय पीठ के समक्ष बृहस्पतिवार को पेश करेगी। तीन दिन तक बच्ची की देखरेख करने वाली ममता से भी उसे अपनी सुपुर्दगी में लेने के लिए न्याय पीठ में प्रार्थना पत्र देने को कहा गया है।
- परमेश्वरी दयाल रत्नाकर, थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed