फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   देह व्यापार करने से इंकार पर शौहर ने पहली पत्नी के बेटे से संबंध बनवाए

देह व्यापार करने से इंकार पर शौहर ने पहली पत्नी के बेटे से संबंध बनवाए

Thu, 13 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
देह व्यापार करने से इंकार पर शौहर ने पहली पत्नी के बेटे से संबंध बनवाए
चौथे निकाह के बाद घर आई बीवी को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पहली सौतन के बेटे से दुष्कर्म कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उसके अश्लील फोटो लेकर वायरल करने की धमकी देकर दोस्तों के साथ संबंध बनवाए गए। महिला के मुताबिक आरोपी शौहर पहले भी तीन निकाह करके अपनी बीवियों को देह व्यापार में ढकेलने की कोशिश करता रहा है। यही वजह है कि सभी उसे छोड़ गईं। अब उसके साथ ही बाहरी लोगों से संबंध बनाने के दबाव पर उसने बगावत कर दी। महिला के मुताबिक शौहर का बड़ा भाई पूर्व पार्षद रह चुका है, जबकि एक भाई वकील है। जिसका रसूख का इस्तेमाल यह लोग करते हैं। महिला की तहरीर पर बारादरी थाने में शौहर समेत चार लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चक महमूद इलाके की महिला ने बताया कि उसकी निकाह 10 साल पहले नदीम से हुई थी। निकाह के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति पहले भी तीन निकाह कर चुका है और तीनों से देह व्यापार कराता था। शादी के कुछ दिनों बाद पति ने उस पर भी देह व्यापार करने का दबाव डाला। मना करने पर पिटाई की और फिर दोस्तों से दुष्कर्म कराया। उसका सौदा तक करने की कोशिश की। महिला ने बताया कि पहली पत्नी से नदीम को बेटा है। जिसका नाम सोनू है। एक दिन चाय में नशा देकर सोनू ने दुष्कर्म करके अश्लील तस्वीर ली। महिला ने इसकी शिकायत जेठ नईम उल्ला खां और कलीम उल्ला से की तो उसने गालीगलौज की और फिर कई बार दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि बाद में पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब वह पांचवें निकाह के फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed