फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पति ने दिया तीन तलाक, देवर डाल रहा हलाला का दबाव

पति ने दिया तीन तलाक, देवर डाल रहा हलाला का दबाव

Thu, 22 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पति ने दिया तीन तलाक, देवर डाल रहा हलाला का दबाव
बरेली। तीन तलाक की शिकार महिला अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए महीनों से भटक रही है। महिला नेे बुधवार को एसएसपी से शिकायत की। उन्हें सबूत के तौर पर एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी, इसमें देवर उससे अपने साथ हलाला करने का दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन

आजमनगर इलाके की महिला ने बताया कि वह मूलरूप से मुंबई की रहने वाली है। पांच साल पहले बरेली रिश्तेदारी में आई तो आजमनगर में उसकी शादी करा दी गई। कुछ ही दिनों बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने साफ कह दिया कि चाहे जो धंधा करो, उसे कमाकर दो। मना किया तो ससुरालियों ने 13 नवंबर को पिटाई करके बेटी के साथ घर से निकाल दिया। पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कह दी। वह शहर में ही अपनी मौसी के घर पहुंची तो पति और देवरों ने वहां आकर मारपीट की। इसके बाद भी उसने पति के साथ रहने की इच्छा जताई तो देवर ने उस पर अपने साथ हलाला का दबाव डाला। विरोध किया तो देवरानी ने परेशानी से बचने की खातिर ऐसा करने को कहा। उसने दो दिन पहले कोतवाली पुुलिस को तहरीर दी लेकिन अब तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed