फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रोडवेज बस में शार्ट सर्किट से भड़की आग, यात्रियों में भगदड़

रोडवेज बस में शार्ट सर्किट से भड़की आग, यात्रियों में भगदड़

Wed, 31 Oct 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 31 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में शार्ट सर्किट से भड़की आग, यात्रियों में भगदड़
चेन्नई - फोटो : self
मथुरा जा रही बरेली डिपो की बस रामगंगा पुल के पास में शार्ट सर्किट से इंजन के पास आग भड़क गई। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। कुछ यात्री तो खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूद पड़े। ड्राइवर और कंडक्टर सबसे पहले बस छोड़कर भाग खड़े हुए। आसपास के लोगों ने यूपी 100 और सुभाषनगर पुलिस को सूचना देकर फायर ब्रिगेड भेजने को कहा, लेकिन लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रास्ते से ही लौटा दिया गया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर जयनारायण पांडेय के मुताबिक मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे रामगंगा पुल के पास बस के अगले हिस्से में धुआं उठने लगा था। फिर लपटें भी नजर आने लगीं। इसके बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक किसी यात्री को चोट तो नहीं आई, लेकिन बस के ड्राइवर और कंडक्टर का अब तक पता नहीं है। बस में आग लगने पर दोनों सबसे पहले भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed