फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फ्लैग मार्च से घबराए मोहनपुर वाले नदी में कूदकर भागे

फ्लैग मार्च से घबराए मोहनपुर वाले नदी में कूदकर भागे

Wed, 17 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
फ्लैग मार्च से घबराए मोहनपुर वाले नदी में कूदकर भागे
त्योहारों के मद्देनजर मंगलवार को एसएसपी मुनिराज जी. फोर्स के साथ मोहनपुर में फ्लैगमार्च करने पहुंचे। पुलिस को देखकर गांव में भगदड़ मच गई। खजुरिया-उमरिया प्रकरण में फरीदापुर के प्रधान की गिरफ्तारी से डरे लोग पुलिस के दबिश देने आने के संदेह में गांव छोड़कर भाग गए। कई लोग तो नकटिया नदी में कूदकर भागे।
विज्ञापन

दशहरा, दीपावली, धनतेरस का त्योहार है। आला हजरत का उर्स भी है। इसे लेकर कानून व्यवस्था में कोई दिक्कत न हो इसलिए एसएसपी मुनिराज जी. रोजाना ही फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर रहे हैं। मंगलवार सुबह एसएसपी फोर्स लेकर नकटिया और मोहनपुर पहुंचे। पुलिस टीम जब मोहनपुर पहुंची तो गांव में भगदड़ मच गई। पुरुष घरों से निकलकर भागने लगे, कुछ ही देर में पूरा गांव खाली हो गया। चर्चा है कि कुछ लोग तो नकटिया नदी में कूदकर भाग निकले। जानकारी करने पर महिलाओं ने बताया कि लोग समझे कि पुलिस उन्हें पकड़ने आई है। बता दें कि खजुरिया-उमरिया विवाद को लेकर मोहनपुर के लोगों पर भी मुकदमा दर्ज है। दो दिन पूर्व बिथरी पुलिस ने फरीदापुर के प्रधान कमलेश पटेल को गिरफ्तार किया था। फिर सोमवार को उसके सहयोगी अभिमन्यु को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके चलते मोहनपुर के लोगों को लगा कि अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई है, इससे गांव में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


शाम को एसएसपी ने कराई चेकिंग
मंगलवार शाम को एसएसपी कोतवाली और प्रेमनगर क्षेत्र में भ्रमण पर निकले। सिविल लाइंस, कुतुबखाना, स्टेशन रोड, डीडीपुरम आदि क्षेत्रों में दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी और बिना नंबर प्लेट होने पर कार्रवाई की गई। संदिग्ध व्यक्ति एवं कार की भी चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed