{"_id":"5b86e63542c7922ee4102b0f","slug":"41535567413-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को पुलिस वाला बताकर वृद्धा के जेवर ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को पुलिस वाला बताकर वृद्धा के जेवर ठगे
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलआईसी के रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी से डीडीपुरम मेें फैमिली पार्क के पास तीन बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर जेवर ठग लिए। घटना की रिपोर्ट प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई गई है।
प्रेमनगर थानाक्षेत्र की जनकपुरी कॉलोनी निवासी एलआईसी के रिटायर्ड डेवलपमेंट ऑफिसर रमेशचंद्र अग्रवाल बुधवार सुबह करीब 7:20 बजे अपनी पत्नी मंजू के साथ डीडीपुरम के फैमिली पार्क में टहलने गए थे। रमेशचंद्र तो पार्क के अंदर चले गए, जबकि मंजू बाहर ही रुक गईं। इसी बीच तीन बदमाश मंजू के पास पहुंचे और खुद को पुलिस वाला बताकर कहा कि इलाके में लूट की बहुत वारदातें हो रही हैं। लिहाजा अपने जेवर उतारकर चुनरी में बांध लीजिए। मंजू उनके झांसे में आ गईं, उन्होंने हीरे की अंगूठी और सोने के दो कंगन उतारकर चुनरी में बांध लिए। घर पहुंचकर उन्होंने चुनरी की गांठ खोली तो उसमें नकली ज्वेलरी निकली। प्रेमनगर थाना प्रभारी शाहिद अली ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से ठगों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
पहले भी इसी पैटर्न पर हुई हैं कई वारदातें
चार जुलाई को हरि मंदिर के सामने राइस मिल मालिक रजत खंडेलवाल की मां स्नेह से बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच अफसर बताकर जेवर ठग लिए थे। इससे पहले बारादरी में एक केमिकल एजेंसी के मुंशी से 1.46 लाख रुपये बदमाश खुद को पुलिस वाला बताकर ठग गए थे। पुलिस इन घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।