{"_id":"59b763ae4f1c1bf57f8b618e","slug":"41505190830-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड बैक अधिकारी ने जनधन खातो के एटीएम कार्ड और एटीएम पिन की जांच शुरू की,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लीड बैक अधिकारी ने जनधन खातो के एटीएम कार्ड और एटीएम पिन की जांच शुरू की,
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर/बरेली। बैक ऑफ बड़ौदा की शाखा फरीदपुर से एक सफेद बोरे में एटीएम कार्ड और पिन जलाने के लिए ले जाने के मामले में जांच शुरू हो गई है। सोमवार को लीड बैंक के अधिकारी बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पहुंचे और उप जिलाधिकारी से भी मामले की जानकारी ली। बताया गया कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि बैंक ऑफ बड़ौदा की फरीदपुर शाखा से एटीएम कार्ड और पिन बोरी में भरकर जलाने के लिए वन विभाग के कार्यालय के पास ले जाए गए थे। लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने हंगामा कर दिया था। सूचना पर पहुंचे एसडीएम रोहित यादव ने सभी एटीएम कार्ड और पिन सील कर कोतवाली में रखवा दिए थे और रिपोर्ट बनाकर बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों को भेज दी थी। सोमवार को लीड बैंक के अधिकारी फरीदपुर बैंक शाखा पहुंचे और पूछताछ की। साथ ही उपजिलाधिकारी से भी मामले के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि जांच पूरी होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ मामले में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि एटीएम कार्ड और पिन जलाने का मामला अगर गैर कानूनी है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
खातेदार ने डर के कारण रुपये निकाले
बैंक खाते से रुपये गायब होने के डर से खातेदार योगेश पांडेय ने रुपये निकाल लिए। हालांकि बैंक के अधिकारी उन्हें रुपये सुरक्षित होने का आश्वासन देते रहे। बताते चलें कि योगेश पांडेय के खाते पर ही दूसरा एटीएम कार्ड जारी कर दिया गया था जो जलाने के लिए ले जाए गए एटीएम कार्ड से बरामद हुआ था। वहीं, बैंक अधिकारी कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस लेने के लिए योगेश को मनाते रहे, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट वापस लेने से इंकार कर दिया।