{"_id":"5942b24b4f1c1b8b098b461e","slug":"41497543243-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंवर्टर-बैट्री की दुकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंवर्टर-बैट्री की दुकान में लगी आग
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
इज्जतनगर इलाके के मिनी बाईपास पर स्थित रहपुरा के पास बुधवार रात डेढ़ बजे शार्ट सर्किट से इंवर्टर व बैट्री की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखे इंवर्टर आदि सामान जल गया। बैट्री फटने से तेज धमाके हुए तो आसपास के लोग सहम गए। फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। दुकानदार के मुताबिक, आग से करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
इज्जतनगर इलाके के परतापुर चौधरी निवासी चांद मियां की मिनी बाईपास पर रहपुरा के पास इंवर्टर व बैट्री की दो दुकानें है। बुधवार शाम चांद मियां दुकान बंद करके गए थे। रात करीब डेढ़ बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। शटर बंद होने से आग अंदर ही अंदर सुलगती रही। जब दुकान में रखीं बैट्री फटी तो तेज धमाके हुए, इससे आसपास के लोग सहम गए। सामने रहने वाले असलम ने इसकी फोन पर जानकारी चांद मियां को दी तो वह दुकान पहुंचे और शटर खोले, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। सूचना पर फायरब्रिगेड भी पहुंची और आग को पूरी तरह से बुझाया। चांद मियां ने बताया कि आग से उनकी दुकान में रखे इंवर्टर, बैट्री समेत करीब 25 लाख रुपये का सामान जल गया। दुकान की छत और दीवारों में दरारें भी पड़ गईं।