फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पांच महीने बाद दर्ज हुई घर में घुसकर लूट की रिपोर्ट

पांच महीने बाद दर्ज हुई घर में घुसकर लूट की रिपोर्ट

Tue, 13 Jun 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पांच महीने बाद दर्ज हुई घर में घुसकर लूट की रिपोर्ट
बरेली।
विज्ञापन

महिला के घर में घुसकर लूटपाट करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पांच महीने बाद अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सैदपुर हाकिंस निवासी उमाशंकर की पत्नी लज्जावती ने बताया कि 25 जनवरी, 2017 की रात वह कर्मचारी नगर में अपनी झोपड़ी वाले घर में थीं और परिवार के साथ सो रही थीं। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे काली रंग की तवेरा गाड़ी नंबर यूके-07-बी-6348, एक बाइक और टेंपो से आठ-दस लोग असलहों से लैस होकर आए और मारपीट की। इनमें से दो लोगों को उसने पहचान लिया। एक का नाम अनुपमा राघव व दूसरे का नाम महेश पांडेय है। महिला का आरोप है कि सभी लोगों ने उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की। यही नहीं आरोपी झोपड़ी में रखा आटा-चावल, बिस्तर, गैस सिलेंडर, बर्तन, फोल्डिंग चारपाई, लकड़ी का एक तख्त आदि टेंपो में भरकर ले गए। धमकी दी गई कि इस जगह पर दोबारा देखा गया तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत थाने से लेकर एसएसपी तक की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिर उसने अदालत में अर्जी लगाई। अब अदालत के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने अनुपमा राघव, महेश पांडेय व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व सामान लूटने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed