फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर निगम कर्मचारी नेता के बेटे की मौत का मामला

नगर निगम कर्मचारी नेता के बेटे की मौत का मामला

Wed, 01 May 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कर्मचारी नेता के बेटे की मौत का मामला
बरेली। नगर निगम कर्मचारी संघ नेता के बेटे का शव बदायूं से लेकर आ रहे मढ़ीनाथ चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार पर सोमवार को भीड़ ने करगैना में हमला कर दिया था। आरोप है कि जाम लगाने वालों को समझाने पर अभद्रता की गई। दरोगा की ओर से करीब 40 अज्ञात और छह नामजद लोगों पर रिपोर्र्ट कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बरेली नगर निगम कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष रामचंद्र वर्मा का 18 वर्षीय पुत्र सतीश शनिवार को इंटर का रिजल्ट आने से पहले लापता हो गया था। सोमवार को उसका शव बदायूं के कछला घाट पर गंगा में उतराता मिला। परिवार प्रेमप्रसंग की रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहा था जबकि पुलिस इंटर में फेल होने पर आत्महत्या मान रही थी। पोस्टमार्टम के बाद मढ़ीनाथ चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार अकेले ही सतीश का शव लेकर बरेली आ रहे थे। गुस्साई भीड़ ने करगैना चौकी के पास वाहन रोककर हाईवे जाम कर दिया। वे हत्या बताते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि दरोगा ने रोड खाली कराने की कोशिश की तो भीड़ ने उनसे अभद्रता कर दी। इससे दरोगा की शर्ट के बटन टूट गए। उनका वायरलेस गिर गया जिसकी बैटरी नहीं मिली। फिर इंस्पेक्टर सुभाषनगर फोर्स लेकर पहुंचे और लाठियां फटकारकर भीड़ को हटाया। मंगलवार को दरोगा की ओर से हाईवे जाम करने, सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट के आरोप में विशाल, रिंकू, बृजमोहन, मनीष साहू, सुरेंद्र और मुनीश को नामजद करते हुए करीब चालीस अज्ञात लोगों की भीड़ के खिलाफ सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट करा दी गई। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि पुलिस के पास घटना की वीडियो है, इससे चेहरे पहचानकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस से लड़कियां बोलीं- हम तो नाश्ता करके चले गए थे
शनिवार को रिजल्ट आने से पहले सतीश की लोकेशन करगैना के चौरासी घंटा मंदिर के पास मिली थी। पुलिस ने एक रेस्टोरेंट की वीडियो फुटेज भी निकलवाई। रामचंद्र वर्मा ने भी सोमवार को सुभाष नगर क्षेत्र की चार लड़कियों और फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के एक लड़के को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्मा की तहरीर पर जीडी में तस्करा डालकर जांच शुरू की गई है। लड़कियों को बुलाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि सतीश के साथ कोचिंग में पढ़ती हैं। रिजल्ट से पहले मनौती मांगने सभी स्टूडेंट मंदिर गए थे। सतीश भी यहीं था। बाद में सबने साथ में नाश्ता किया। फिर वे लोग रिजल्ट देखकर अपने घर चले गए। सतीश कहां गया? इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपित लड़का शाहजहांपुर जिले का निवासी है और उसका इस घटना से ज्यादा मतलब नहीं लग रहा। कुछ और नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। सतीश के साथ किसी और की लोकेशन कछला दिशा में आएगी तो जांच आगे बढ़ सकेगी, वर्ना हालात से पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक आत्महत्या ही पुष्ट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed