फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फ्राड कंपनी के मैनेजर और कैशियर गिरफ्तार

फ्राड कंपनी के मैनेजर और कैशियर गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2019 01:40 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
फ्राड कंपनी के मैनेजर और कैशियर गिरफ्तार
बरेली। आरडी और एफडी के जरिये देश भर में निवेशकों के एक हजार करोड़ का घोटाला करने वाली कंपनी का स्थानीय दफ्तर भी बंद कर दिया गया था। पिछले महीने कैंट थाने में कंपनी के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। गुरुवार को पुलिस ने स्थानीय ब्रांच मैनेजर और कैशियर को गिरफ्तार कर लिया, जो बारादरी क्षेत्र की दूसरी कंपनी में नौकरी कर रहे थे।
विज्ञापन

किंग फ्यूचर विजन सर्विस लिमिटेड नाम की कंपनी का दफ्तर बरेली के आरएस टावर, आंवला और पीलीभीत में था। कंपनी के मालिक जसविंदर सिंह पर एक हजार करोड़ के गबन का आरोप लगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वो इन दिनों अंबाला जेल में है। पिछले महीने देश भर में कंपनी की शाखाएं बंद कर दी गईं। बरेली के कई निवेशकों का करीब डेढ़ करोड़ रुपया डूबा तो कांधरपुर निवासी हरिचरन कश्यप ने गाजीपुर के जमनिया गांव निवासी शाखा प्रबंधक संदीप सिंह, कैशियर बरेली डोहरा रोड निवासी भारत सिंह, कांधरपुर के अजयपाल साहू व कर्मचारी जयवीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई। तब से कैंट पुलिस आरोपियों को खोज रही थी। दरोगा सुशील कुमार ने गुरुवार दोपहर बजरंग ढाबा के पास दूसरी कंपनी के दफ्तर में दबिश दी। यहां संदीप और भारत सिंह जॉब कर रहे थे। पुलिस दोनों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर अशोक पाल सिंह ने बताया कि इनसे पूछताछ के आधार पर दूसरे आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed