{"_id":"5c16b4d9bdec2253a04b2e46","slug":"31544991961-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीदड़ ने तीन को काटा, ग्रामीणों ने मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गीदड़ ने तीन को काटा, ग्रामीणों ने मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडरा कोठी। नवाबगंज थाना क्षेत्र कचनेरा/बापूनगर और कचनारी गांव में शनिवार को गीदड़ ने आतंक मचा दिया। इस दौरान उसने गांव के तीन लोगों को काट लिया। गुस्साए ग्रामीण जुटे तो उन्होंने गीदड़ को पकड़कर मार डाला।
शनिवार को दिन में कचनारी के प्रभात कुमार खेत में गन्ना काट रहे थे। इसी बीच गीदड़ आया और उनके पैर में काटकर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उनका इलाज कराया। रात में कचनेरा/बापूनगर गांव में गीदड़ ने हमला बोल दिया। पहले तो उसने गांव में पिल्लों को शिकार बनाया। करीब आधा दर्जन पिल्लों को जख्मी कर दिया। इसके बाद वह गांव के मोहनस्वरूप और उनके बेटे अनिल कुमार को पैर में काट लिया। ग्रामीणों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने गीदड़ को घेर लिया और उसे मार डाला।