फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 महीने में 42 हजार किमी सफर, चोरों का देश भर में ‘गदर’

10 महीने में 42 हजार किमी सफर, चोरों का देश भर में ‘गदर’

Thu, 29 Nov 2018 01:54 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
10 महीने में 42 हजार किमी सफर, चोरों का देश भर में ‘गदर’
बरेली। एक मामूली वारदात के बाद चोरों का एक बड़ा गैंग जीआरपी के हाथ लग गया। सोमवार को जंक्शन पर एक महिला का पर्स चोरी होने के बाद उसके ससुराल वालों ने सीसीटीवी फुटेज देखकर एक चोर को दबोचकर जीआरपी के सुपुर्द किया था। जीआरपी ने इसके बाद पूरा गैंग धर दबोचा, जिसमें तीन महिलाओं के साथ एक साले-बहनोई भी शामिल हैं। यह जानकर जीआरपी भी हैरान रह गई कि यह गैंग अपनी स्कॉर्पियों से देश के कई राज्यों में घूम-घूमकर वारदातें करता था। 10 महीने में ही उनकी स्कॉर्पियो 42 हजार किमी का सफर कर चुकी थी।
विज्ञापन

सोमवार को नरियावल के पुष्पेंद्र की पत्नी रूबी का जंक्शन के बाहर पर्स चोरी हो गया। पर्स में रखे एटीएम कार्ड पर लिखे पिन कोड का फायदा उठाकर चोरों ने कुछ ही देर में 35 हजार की शॉपिंग कर डाली। रूबी के पति पुष्पेंद्र ने घरवालों के साथ जंक्शन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर एक चोर को दबोचकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया था। जीआरपी ने इसके बाद स्कॉर्पियो आरजे 29 एयू 5686 समेत गैंग के बाकी सदस्यों को भी दबोच लिया। स्कार्पियो से मंगलसूत्र, एटीएम कार्ड, चोरी के एटीएम से खरीदे गए कपड़े, सोने की कंठी, आठ मोबाइल, आधा किलो अफीम, नौ हजार रुपये भी बरामद हुए।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक पकड़े गए लोगों में दौसा (राजस्थान) के आनंद चौहान, प्रदीप चौहान और पिंकी के अलावा अलवर के सुशील शामिल हैं। आनंद और प्रदीप साले-बहनोई है। जीआरपी यह देखकर हैरान रह गई कि दस महीने पहले ही खरीदी गई इस गाड़ी से चोरों के गैंग ने 42 हजार किमी का सफर कर चुका था। गैंग के पास राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली के कई वकीलों के कार्ड भी मिले हैं। बुधवार को मुरादाबाद से आए सीओ डॉ. संतोष कुमार सिंह ने खुलासा करते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार की पीठ थपथपाकर उन्हें शाबासी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीन-चार दिन पहले बरेली आया यह गिरोह जंक्शन पर बड़ी वारदात की तलाश में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चोरों का संबंध बाबरिया गिरोह से होने की आशंका है, जांच की जा रही है। - डॉ. संतोष कुमार सिंह, सीओ जीआरपी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed