{"_id":"5bf861c3bdec22416555df3d","slug":"31543004611-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा 25 हजार का ईनामी बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा 25 हजार का ईनामी बदमाश
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मीरगंज क्षेत्र में दो महीने पहले पेट्रोल पंप के कैशियर से हुई लाखों की लूट में शामिल गैंग के ईनामी लुटेरे को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सात लुटेरे पहले ही जेल जा चुके हैं।
मीरगंज क्षेत्र के दियोरिया तिराहे से पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान मुरादाबाद में बिलारी के गांव मंगूपुरा निवासी देवकरण उर्फ देवशरण को गिरफ्तार किया है। वह 24 सितंबर को पेट्रोल पंप के कैशियर से हुई 5.80 लाख रुपये की लूट को अंजाम देने वाले गैंग में शामिल था। देवकरण के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई प्लेटिना बाइक, कुछ नकदी, 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस 28 सितंबर को लूट में शामिल सात लोगों को 3.70 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर पहले से ही जेल भेज चुकी है। देवशरण फरार था। देवशरण ने बताया चोरी के मामले में रामपुर जेल में बंद रहने के दौरान उसकी मुलाकात इस लुटेरे गैंग के सरगना मनोज से हुई थी। लूट में शामिल ओमकार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।