फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शहर चार जोन और दस सेक्टर में बांटा

शहर चार जोन और दस सेक्टर में बांटा

Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 30 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
शहर चार जोन और दस सेक्टर में बांटा
 दरगाह आला हजरत के सौ वर्षीय उर्स के मौके पर लाखों जायरीन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों ने शहर को चार जोन और दस सेक्टर में बांटा है। बरेलवी मसलक के धर्मगुरु अजहरी मियां के इंतकाल के वक्त उनको रुखसत करने शहर में पहुंचे लाखों लोगों को संभालने में पुलिस का प्रबंधन फेल हो गया था। न सिर्फ हाईवे जाम हुए, बल्कि शहर में भी कई घंटे लोग जाम में ही फंसे रहे। किला में भी बवाल होते बचा था। अब सौ वर्षीय उर्स पर बड़ी संख्या में जायरीन की आमद के अंदेशे ने पुलिस और प्रशासन के अफसरों के पसीने छुड़ा रखे हैं। पुलिस के अफसर सुरक्षा खाका को अमलीजामा पहनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, बिहारीपुर, चौपुला, जंक्शन, चौकी चौराहा पर यातायात का सबसे ज्यादा दबाव होगा। शहर के इन हिस्सों को दो जोन में बांटकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। वहीं पहली बार शहर में दाखिल होने के सभी रास्तों को चौथे जोन में शामिल करके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद गंगवार ने बताया कि रूट डायवर्जन का फौरी मैप तैयार करके मंथन किया जा रहा है। कोशिश होगी कि इस बार जाम कम से कम लगे। एसपी सिटी अभिनंदन ने बताया कि करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की सुरक्षा चक्र में शहर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है जोन व्यवस्था
जोन पहला - इस्लामिया ग्राउंड
जोन दो - कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, बिहारीपुर, सिटी सब्जी मंडी, चौपुला, जंक्शन
जोन तीन - गिहार बस्ती, चौकी चौराहा, अयूब खां, रोडवेज, खलील चौराहा
जोन चार - परसाखेड़ा, सेटेलाइट, बरेली कैंट मोड़, कुदेशिया फाटक, रामगंगा, बैरियर एक, दो

शहर के दाखिल होने के रास्तों पर रहेगी खास निगरानी
पहले जोन में दो सेक्टर हैं। इस्लामिया ग्राउंड को दो हिस्सों में बांटा गया है। जोन दो और तीन में तीन-तीन सेक्टर हैं। जोन चार में दो सेक्टर हैं। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि पहली बार चौथा जोन बनाया गया है। शहर में दाखिल होने और बाहर जाने के रास्तों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।


एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक को सुरक्षा और यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारी तैयारी चल रही है। शहर को जोन में बांटकर सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है।
- मुनिराज जी. एसएसपी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed