{"_id":"5aeb651c4f1c1b3a0b8b7f56","slug":"31525376284-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने पकड़ा चोर, जेवर भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने पकड़ा चोर, जेवर भी बरामद
Updated Fri, 04 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जंक्शन पर लुटेरे से मिली
सोने की झुमकी, अंगूठी
बरेली। जीआरपी ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सोने की झुमकी, पायल और अंगूठी मिली है।
बुधवार की देर रात जीआरपी को प्लेटफार्म एक पर युवक के पास जेवर मिलने की सूचना मिली। इसके बाद जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार, एसएसआई कमलेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, कांस्टेबिल अरविंद, राजीव, मलखान आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौका पाते ही युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सोने की झुमकी, अंगूठी, चांदी की पायल और छह हजार रुपये नगद मिले। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि युवक धर्मवीर पुत्र बेनीराम निवासी जिला अलीगढ़ का रहने वाला है। उसने बताया कि ट्रेन में यात्रियों को नींद आने के बाद वह महिलाओं के जेवर पर हाथ साफ करता था।