फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railway board questioned GRP on girl roaming at stations

रेलवे बोर्ड में गूंजी रेपकांड की गूंज

Fri, 04 May 2018 01:41 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 04 May 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
railway board questioned GRP on girl roaming at stations
bareilly station
 जंक्शन से अगवा किशोरी के साथ गैस एजेंसी के गोदाम में गैंगरेप की गूंज रेलवे बोर्ड तक पहुंच गई है। बोर्ड की एक टीम जल्द ही जंक्शन पर पहुंचकर मामले की जांच करेगी। इधर, बोर्ड ने इस प्रकरण को लेकर आरपीएफ और जीआरपी की भूमिका पर कई सवाल उठाए हैं। पूछा है कि इस तरह की लड़कियां जंक्शन पर कहां से और क्यों आती हैं? उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है?
विज्ञापन

चार लोग जंक्शन से एक किशोरी को 24/25 अप्रैल की रात अगवा कर टेंपो से रुहेलखंड गैस एजेंसी के गोदाम में ले गए थे। वहां चारों ने किशोरी से रेप किया था। जीआरपी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रेलवे बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। बोर्ड का कहना है कि ऐसी घटनाओं से रेलवे की छवि खराब होती है। इस मामले में बोर्ड ने एक टीम गठित की है, जो जल्द ही जंक्शन पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच करेगी।
विज्ञापन

बोर्ड ने इस मामले में आरपीएफ और जीआरपी की भूमिका पर कई सवाल उठाए हैं। पूछा है- आखिर जंक्शन पर ऐसी लड़कियां कहां से और क्यों आती हैं? आरपीएफ/जीआरपी उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती? जिस किशोरी को जंक्शन से अगवा किया गया वह दो साल से वहां वेटिंग हाल में रह रही थी, फिर जीआरपी/आरपीएफ को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई? जंक्शन के सरकुलेटिंग एरिया में ऐसी लड़कियां रात के समय यात्रियों की जेबें भी साफ कर देती हैं। कई बार वे पकड़ी भी जा चुकी हैं, लेकिन जंक्शन पर उनकी आवाजाही पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed