फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तहसीलदार ने फोन पर दो बार कहा तलाक-तलाक

तहसीलदार ने फोन पर दो बार कहा तलाक-तलाक

Sun, 25 Jun 2017 06:11 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ने फोन पर दो बार कहा तलाक-तलाक
बरेली।
विज्ञापन

नैनीताल में तहसीलदार के पद पर तैनात अधिकारी का बीवी से मनमुटाव होने के बाद उन्होंने दो बार तलाक-तलाक कह दिया। उनकी बीवी एसएसपी कार्यालय में पेश हुईं, जिसके बाद उनका विवाद परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। शनिवार को एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर ने दोनों परिवारों से बात करके समझौता करवाने का प्रयास किया। फिलहाल दोनों परिवारों को बातचीत के लिए सात दिनों का समय दिया गया है।

सपा के एक नेता की भांजी का निकाह किच्छा निवासी एक तहसीलदार से ढाई साल पहले हुआ था। जिनकी वर्तमान तैनाती नैनीताल के बेतालघाट में है। वह निकाह के बाद अपने काम में मशरूफ रहने लगे। बीवी चाहती थी कि वह शौहर के साथ रहे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। जिसकी वजह से दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा। विधानसभा चुनाव के दौरान तहसीलदार की व्यस्तता बढ़ती चली गई, दूसरी तरफ उनकी बीवी गर्भवती हो गई। तहसीलदार ने बीवी को उनके मायके में भेज दिया। जहां एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उनकी बीवी दोबारा घर वापस लौट गई। शनिवार को शरीयत की रोशनी में काउंसलर खलील कादरी ने मामला समझा। एसपी ट्रैफिक कमलेश बहादुर ने काउंसलिंग के बाद तहसीलदार को समझाया कि अगर परिवार में विवाद हो रहा है तो बीवी को नैनीताल में अपने साथ रखिये। तहसीलदार ने सात दिनों का समय मांगा है।
विज्ञापन


शिकायत की मायके में सम्मान नहीं मिला
शौहर के मुताबिक पिछली ईद पर उनकी सास ने उन्हें त्योहार पर याद नहीं किया। इसी तरह उन्हें शिकायत हैं कि उनके बीवी के परिवार से उन्हें सम्मान नहीं मिला। जिसके चलते उनके रिश्तों में दरार पड़ती चली गई। उनकी बीवी किछा स्थित घर में थी। बताते हैं कि झगड़े के बाद गुस्से में आईं उनकी बीवी रिवाल्वर लेकर बाथरूम में गईं और खुदकुशी का प्रयास किया। इस वाकया के बाद उनकी बीवी अपनी बच्ची को लेकर बानखाना स्थित अपने मायके में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉल पर नहीं कहा सलाम
बानखाना निवासी युवती के पिता अधिवक्ता है। तहसीलदार के वालिद बहू के बच्ची के साथ मायके जाने के बाद भी अपनी पोती को देखना चाहते थे। इसलिए अक्सर वीडियो कॉल की जाती थी। तहसीलदार की शिकायत है कि इन वीडियो कॉल पर उनकी बीवी कभी भी उनके वालिद को सलाम नहीं कहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed