{"_id":"587d1ddd4f1c1b3703eff3a2","slug":"24-hours-after-the-woman-filed-a-rape-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद युवती ने कराई गैंगरेप की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे बाद युवती ने कराई गैंगरेप की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 17 Jan 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
24 hours after the woman filed a rape report
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारादरी इलाके की युवती ने 24 घंटे बाद सीबीगंज थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप करने के आरोप में मुकदमा लिखाया है। युवती का कहना है कि उसे इनमें से एक युवक लिफ्ट देने के बहाने बंडिया नहर किनारे प्लाट पर में ले गया। वहां उसके दो साथी और आ गए थे। तीनों ने प्लाट में उसके साथ गैंगरेप किया। मामले में दो लड़कों को नामजद करके तीनों को थाने बुलाकर बैठा लिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी समीर सौरभ ने मौके का मुुआयना किया और पीड़िता से बात करके थाने बुलाए गए आरोपियों से पूछताछ की।
सोमवार को दोपहर बाद बारादरी इलाके की एक युवती सीबीगंज थाने पहुंच गई। उसने बताया कि रविवार को वह फतेहगंज पश्चिमी से दवा लेकर लौट रही थी। रास्ते में थाना भोजीपुरा के उदयपुर बन्नेजान गांव का फुरकत उसे मिल गया। उसने बरेली तक लिफ्ट देने के बहाने उसे बाइक पर बैठा लिया। फुरकत को वह पहले से ही जानती थी। उसके पीछे बाइक पर सवार होकर दो लड़के और आ रहे थे। फुरकत उसे विधायक के फार्म हाउस से सामने वाले रास्ते पर बंडिया गांव की तरफ ले जाने लगा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे नहर किनारे एक कंपनी के प्लाट में ले गए। पहले फुरकत ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसके दोनों साथियों ने उसे हवस का शिकार बनाया। सोमवार को थाने पहुंचकर गैंगरेप की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। युवती का आरोप है कि फुरकत के अलावा अमजद और नासिर बताया जा रहा है। तीनों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।
युवती की कहानी पर उठ रहे हैं सवाल
युवती का कहना है कि फुरकत के पिता पीलिहा का इलाज करते हैं। इसलिए उसका उनके घर आना-जाना लगा रहा। इस दौरान उसकी फुरकत से मुलाकात हो गई थी। बाकी दोनों लड़कों के नाम उसे किसने बताए यह पहला सवाल खड़ा हो रहा है। दूसरा सवाल यह है कि फुरकत उसे लेकर बंडिया नहर की तरफ जा रहा था तो युवती ने शोर क्यों नहीं मचाया। तीसरा सवाल घटना के 24 घंटे बाद युवती मुकदमा दर्ज कराने थाने क्यों पहुंची।
विज्ञापन
तसलीम मर्डर केस से जोड़कर देख रही है पुलिस
पुलिस गैंगरेप की इस घटना को उदयपुर बन्नेजान गांव के 15 वर्षीय तसलीम मर्डर केस से जोड़कर देख रही है। सूत्रों के मुताबिक तसलीम की हत्या 4 अप्रैल 2014 में टेंपो से उतारकर की गई थी। हत्या के पीछे गांव की किसी लड़की से प्रेम संबंध बताए जा रहे थे। हत्या के चश्मदीद टेंपो चालक बब्बू ने पहले तो हत्यारों को पहचाने से मना कर दिया था। अब उसने गांव के ही पूर्व प्रधान वाजिद हुसैन का नाम ले दिया है। इससे उनका तसलीम मर्डर केस में फंसना तय है। पुलिस को शक है कि कहीं वाजिद ने ही तो गैंगरेप की स्क्रिप्ट नहीं लिखी है।