फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शादी के दो महीने बाद पति की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी हिरासत में

शादी के दो महीने बाद पति की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी हिरासत में

Mon, 08 Apr 2019 12:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
शादी के दो महीने बाद पति की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी हिरासत में
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के साथ कमरे में सो रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शादी के दो महीने बाद हुई घटना में परिवार के आरोपों पर पुलिस ने पत्नी को थाने में बैठा लिया। आरोप है कि विवाहिता के दूसरे समुदाय के युवक से संबंध थे। पोस्टमार्टम में जहर की आशंका में विसरा और ट्रैकिया सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात मृतक के पिता ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। थाना प्रभारी इंद्र कुमार पहुंचे तो बताया कि पुत्र बहू ने दो घंटे पहले अपनी सास को बताया कि पति की हालत ठीक नहीं है। उन्होंने कुछ खा लिया है। तब वे लोग बेटे को निजी अस्पताल ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया गया। बताया कि इसी साल 31 जनवरी को बेटे की शादी शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र की लड़की से की थी। तीन दिन बाद पहली विदा पर गई बहू ससुराल आने को तैयार नहीं थी। उसके पिता ही दस दिन पहले जबरन उसे यहां छोड़ गए। बताया कि बहू के विवाह पूर्व संबंध बीसलपुर क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय के युवक से थे। उन्हें शक है कि बहू ने ही बेटे को खाने में कोई विषाक्त पदार्थ दे दिया है। पुलिस रात में ही महिला को थाने ले गई। देर शाम तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थानाध्यक्ष का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। फिलहाल कोई आरोप पुष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन


शादी के बाद भी चली गई थी प्रेमी के साथ
- ईट भट्ठे पर तांगा चलाने वाले युवक की पत्नी पर लग रहे प्रेमसंबंधों के आरोपों को खुद महिला के पिता ने भी स्वीकार किया। थाने में मौजूद पिता ने बताया कि बेटी का दूसरे धर्म के युवक से कई साल से प्रेमसंबंध था। उन लोगों ने यह सोचकर शादी कर दी कि बाद में सब सही हो जाएगा। बावजूद बेटी प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी। पहली विदा के बाद मायके आई तो प्रेमी के साथ कहीं चली गई। कई दिन की तलाश के बाद उन्होंने उसे खोजा। उसका मोबाइल फोन और सिम तोड़ा और उसे ससुराल छोड़ आए। कहा कि बेटी का यही गुनाह है। हालांकि उसने पति को मारा होगा, इस बात पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा। थाने में बैठी महिला ने बताया कि पति ने शायद नींद की कई गोलियां खा लीं। वह शरीर में खुजली की बात कह रहे थे। उसने कुछ नहीं खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed