फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भूख हड़ताल पर बैठे दंपती की हालत बिगड़ी

भूख हड़ताल पर बैठे दंपती की हालत बिगड़ी

Wed, 06 Mar 2019 01:00 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे दंपती की हालत बिगड़ी
बरेली। दामोदर स्वरूप पार्क में भूख हड़ताल कर रहे लापता सचिन के माता पिता की हालत मंगलवार को बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने शरीर में पानी की कमी और कमजोरी को वजह बताया है। इनके साथियों ने प्रदर्शन कर सचिन को बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन

सचिन की बरामदगी को उसके पिता खुसरो सेना से जुड़े डोरीलाल कश्यप, भारतीय गरीब शक्ति दल के प्रमुख मनोज विकट और भारतीय सर्व समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाफिज फैजान रजा पांच दिनों से सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें बाकी लोग धरना देते हैं। डोरीलाल और उनकी पत्नी बेमियादी भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि सचिन के अलावा और भी लापता बच्चों की तलाश की जाए। बच्चों का अपहरण, हत्या और दुष्कर्म करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। भूख हड़ताल के छठे दिन दंपती की हालत बिगड़ गई। मंगलवार सुबह पूनम को एंबुलेंस से तो डोरीलाल को दोपहर के वक्त उनके भाई ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने इनकी जांच की। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि पानी की कमी और कमजोरी है। इन्हें ड्रिप लगाई गई है। जल्दी बेहतर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed