{"_id":"5c50bfdabdec227398364982","slug":"21548795866-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परामर्श केंद्र के काउंसलर पर रिश्वत का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परामर्श केंद्र के काउंसलर पर रिश्वत का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पति पत्नी के बीच झगड़ों को निपटाने वाले काउंसलर पर ही रुपये लेकर विवाहिता पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगा है। परामर्श केंद्र पर पक्षपात होने पर कोर्ट के आदेश पर ससुरालियों पर थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चाहबाई की सोनी की शादी बदायूं के दातागंज कुलदीप के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराली डेढ़ लाख रुपये लाने की मांग पर उसकी पिटाई करते थे। आठ दिसंबर 2007 को सोनी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर ससुरालियों के जुल्म से बचाने की गुहार की। नौ जनवरी 2008 को परामर्श केंद्र पर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। इसके बाद भी ससुराली कम दहेज लाने पर उसकी पिटाई करते थे। उत्पीड़न सहन न करने पर वह मायके आ गई। दस जनवरी 2019 को ससुरालियों ने उसके घर आकर मारपीट की। पुलिस में शिकायत करने पर एसएसपी ने दोबारा परामर्श केंद्र भेजा। सोनी का कहना है कि कुलदीप ने काउंसलर को रुपये दिए, जिसके बाद काउंसलर उस पर समझौते का दबाव बनाने लगे। थाना प्रेमनगर में शिकायत की तो पुलिस ने उसकी तहरीर नहीं ली। अब कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने कुलदीप, सास विद्यावती समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।