{"_id":"5b479aed4f1c1b07278b629b","slug":"21531419373-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह के लिए दबाव डाल रहा दूसरे समुदाय का युवक, तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाह के लिए दबाव डाल रहा दूसरे समुदाय का युवक, तहरीर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
निकाह करने से इंकार करने निजी स्कूल की शिक्षक को दूसरे समुदाय के युवक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसे ठीक होने में महीना भर लग गया, लेकिन अब आरोपी ने उस पर फिर निकाह के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उसकी दहशत से वह घर से भी नहीं निकल पा रही है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दी है।
फाइक इंक्लेव में रहने वाली पीड़ित युवती डोहरा रोड पर एक निजी स्कूल में शिक्षक है। शिक्षक के मुताबिक सतीपुर में रहने वाले एक दूसरे समुदाय के युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। युवक ने उसपर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया तो उसने इंकार करके उससे मिलना बंद कर दिया। इससे बौखलाए युवक ने 24 अप्रैल को उस पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। इलाज कराने के बाद अब वह ठीक हुई तो आरोपी अब दोबारा उसपर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। बृहस्पतिवार को युवती ने बारादरी थाने पर तहरीर दी। इसमें कहा है कि वह डर से घर से नहीं निकल पा रही है। आरोपी उसका रास्ता रोककर अश्लील बातें करता है और जबरन निकाह करने का दबाव बना रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी को उठाने के लिए दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी इलेक्ट्रिशियन है।