फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chargesheet against Dr Atul

डॉ. अतुल पर चार्जशीट

Tue, 22 May 2018 12:47 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 22 May 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet against Dr Atul
साल भर पहले सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और धर्मग्रंथ पर टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने डॉ. अतुल अग्रवाल के खिलाफ चार्जशीट सीजेएम के कोर्ट में दाखिल कर दी है। अब इस मामले में सुनवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

पिछले साल अप्रैल माह में डॉ. अतुल अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं एक समुदाय के धार्मिक ग्रंथ के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके साथ ही न्यायपालिका पर भी सवाल उठाए गए थे। डॉक्टर की टिप्पणी फेसबुक पर वायरल हुई तो शहर में चर्चा का विषय बन गई। सपाइयों ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया और फिर अधिकारियों के हस्तक्षेप पर सपा के जिला प्रवक्ता हैदर अली ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसके बाद हैदर अली हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने पुलिस का मामले के निस्तारण का आदेश दिया, जिसके बाद इस मामले में डॉ. अतुल के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई और चार जून को इसे सीजेएम की कोर्ट में दाखिल कर दिया। कोर्ट ने मामले का संज्ञान ले लिया है और अब इस पर सुनवाई शुरू होगी। इस मामले में डॉ. अतुल के खिलाफ सपा नेता हैदर अली, प्रमोद यादव, जगवीर यादव और मयंक शुक्ला मोंटी पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed