{"_id":"5afde1a64f1c1b1b5e8b546c","slug":"21526587814-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्\nशा पर सेल्फी के बहाने छात्रा के फोटो खींचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई रिक् शा पर सेल्फी के बहाने छात्रा के फोटो खींचे
Updated Fri, 18 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अपराध- 1
ई-रिक्शा में सेल्फी के बहाने छात्रा की तस्वीर ली, गिरफ्तार
मोबाइल में मिलीं चार तस्वीरें, तीन पब्लिक ने डिलीट कराईं
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। जिला अस्पताल में सास का इलाज करा रहे बदायूं के एक युवक ने ई-रिक्शा में बैठकर सेल्फी लेने के बहाने छात्रा की तस्वीर खींच लीं। छात्रा को आभास हुआ तो उसने शोर मचा दिया। इस पर पब्लिक ने युवक की पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस के हवाले किया। छात्रा की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कन्हैया टोला की छात्रा बृहस्पतिवार सुबह ई-रिक्शा से रामपुर गार्डन में कोचिंग पढ़ने जा रही थी। जिला अस्पताल के सामने एक युवक भी ई-रिक्शा में बैठ गया। उसने सेल्फी के बहाने छात्रा के फोटो खींचने शुरू कर दिए। जब अयूब खां चौराहे पर छात्रा उतरी तब भी युवक ने उसका फोटो खींच लिया। इस पर छात्रा ने हंगामा कर दिया। आसपास के लोगों ने माजरा समझ में आने पर युवक की धुनाई कर दी और मोबाइल से छात्रा के चार में से तीन फोटो डिलीट करा दिए। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि आरोपी अनवार बदायूं के उझानी कस्बे के मोहल्ला साहूकारा का रहने वाला है। जिला अस्पताल में उसकी सास निशा भर्ती हैं।