{"_id":"594f3d214f1c1b813a8b46ce","slug":"21498365217-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनवीर की हत्या की गुत्थी सुलझाने को पुलिस डॉक्टरों की लेगी राय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रनवीर की हत्या की गुत्थी सुलझाने को पुलिस डॉक्टरों की लेगी राय
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
सीबीगंज स्थित मायके में रनवीर की गला दबाकर हत्या होने के बाद पुलिस दोबारा डॉक्टरों से राय लेगी। दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रनवीर का गला भी दबाया गया, जबकि हैंगिंग भी आई है। पुलिस मान रही है कि फंदे पर लटकाने से पहले गला दबाने की कोशिश हुई थी। वहीं पुलिस ने रनवीर के साले को उठाया रखा है। उससे पूछताछ की जा रही है। रनवीर के साढू को भी पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया है। पुलिस को अभी तक कॉल डिटेल भी नहीं मिल सकी है।
सराय तल्फी गांव स्थित अपनी ससुराल में बदायूं का रनवीर आया था। जिसकी लाश गुरुवार को घर में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था। नीम के पेड़ से लटकती हुई लाश के बाद मामला खुदकुशी समझा जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश नये सिरे से शुरू की थी। सीबीगंज इंस्पेक्टर गणेश दत्त ने बताया कि परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद कई बातें सामने आई है। अब कॉल डिटेल के सामने आने के बाद उनकी बयानों से तस्दीक करवा ली जाएगी।