फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नाली के विवाद में गई बुजुर्ग की जान

नाली के विवाद में गई बुजुर्ग की जान

Sun, 24 Mar 2019 09:18 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
नाली के विवाद में गई बुजुर्ग की जान
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर में रविवार दोपहर नाली को लेकर हुए विवाद में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि पुलिस ने हार्टअटैक मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम मानपुर निवासी हंसराज (65) और दूसरे पक्ष के चंद्रभान, रामबहादुर, किशन, हेमेंद्र सिंह, जयहिंद सिंह, नेकपाल के बीच रविवार दोपहर नाली को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें हंसराज घायल हो गए और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। इससे हंसराज के परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने हंसराज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मृतक के बेटे नेम सिंह ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश चल रही थी, लेकिन गांव वाले हत्या से इंकार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि विवाद हुआ था लेकिन वृद्ध की मौत हार्टअटैक से हुई है। बाकी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed