फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एलआईयू सिपाही की अगवा बेटी मिली, आरोपी गिरफ्तार

एलआईयू सिपाही की अगवा बेटी मिली, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
एलआईयू सिपाही की अगवा बेटी मिली, आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर। एलआईयू सिपाही की अगवा 14 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा चौक कोतवाली पुलिस को मिल गई। पुलिस ने आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अपहरण का आरोपी छात्रा का रिश्तेदार लगता है। इस मामले में आरोपी के पिता और भाई को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

महानगर के एक मोहल्ले में रहने वाले एलआईयू के सिपाही की तैनाती इन दिनों बरेली में है। उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा 21 फरवरी को घर से कपूर हॉस्पिटल के लिए निकली थी। वह वापस नहीं लौटी। उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटी के लापता होने पर एलआईयू कर्मी 27 फरवरी को घर पर सुसाइट नोट छोड़कर चला गया था। इससे पुलिस में हड़कंप मचा रहा। हालांकि, दो दिन पहले वह लौट आया। इस मामले में पहले विवेचना राजघाट चौकी इंचार्ज वीरपाल कर रहे थे। दबाव के चलते विवेचक बदलना पड़ा। पुलिस का दावा है कि रविवार को आरोपी को छात्रा के साथ बरेली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। वह छात्रा को लेकर हरिद्वार चला गया था। वहां से लौटा, बरेली मोड़ पर यहां से भागने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा का कहना है कि छात्रा के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed