फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कोहरा बना आफत, हादसों में दो की मौत, 12 घायल

कोहरा बना आफत, हादसों में दो की मौत, 12 घायल

Tue, 05 Feb 2019 02:22 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 05 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
कोहरा बना आफत, हादसों में दो की मौत, 12 घायल
fog
बरेली। सोमवार सुबह घने कोहरे में इज्जतनगर के बैरियर टू के पास रोडवेज बस ने एक कॉलेज के विद्यार्थियों को लेकर जा रहे टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो ड्राइवर की मौत हो गई जबकि नौ विद्यार्थी और दो शिक्षिकाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

हादसा सुबह नौ बजे हुआ।

बैरियर टू के पास पीलीभीत डिपो की बस ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भोजीपुरा के अलीनगर गांव के टेंपो ड्राइवर जान मोहम्मद उर्फ कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो में बैठे विद्यार्थी और दोनों शिक्षिकाएं भी घायल हो गईं। इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद हाईवे से वाहनों को हटवाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पांच विद्यार्थी तो प्राथमिक उपचार कराकर चले गए जबकि एमसीए के छात्र अभिषेक पाठक, बीएड की छात्रा दीक्षा और एमसीए की कुमारी दीक्षा के साथ बीकॉम ऑनर्स के छात्र करन की हालत गंभीर है। शिक्षिका मुक्ता मणि और प्रियंका का भी इलाज चल रहा है। अभिषेक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिथरी चैनपुर में ट्रक भिड़े, ड्राइवर की मौत
बिथरी चैनपुर। हाईवे पर पुल से उतर रहा एक ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक में भिड़ गया। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। लालकुआं से आ रहा बजरी लदा ट्रक हाईवे पर पुल से उतरते वक्त आगे खड़े ट्रक में भिड़ गया। दुर्घटना में फतेपुर के गांव लाड़लेपुर निवासी ड्राइवर रामनरेश और हेल्पर जलालाबाद निवासी टिल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां रामनरेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टिल्लू की हालत गंभीर बनी हुई है।


स्कूल बस से टकराई पेड़ की टहनी
बरेली। कोहरे में शहर के एक निजी स्कूल की बस रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास हादसे की शिकार हो गई। पेड़ की टहनी हाईवे की ओर झुकी हुई थी। बस का ऊपरी हिस्सा टहनी से टकराया तो तेज आवाज के साथ बस रुक गई। इससे बस में सवार बच्चों को तेज झटका लगा, हालांकि किसी को चोट नहीं आई। स्कूल प्रबंधन ने दूसरी बस से बच्चों को उनके घर पहुंचा दिया। प्रबंधन ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed