{"_id":"5bca200bbdec2269b16988e1","slug":"201539973131-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज के दौरान मस्जिद में भिड़े बच्चे, सड़क पर बड़ों में हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नमाज के दौरान मस्जिद में भिड़े बच्चे, सड़क पर बड़ों में हाथापाई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमा की नमाज के दौरान मस्जिद में कहासुनी होने पर एक बच्चे ने दूसरे को धक्का दे दिया। बाद में इसे लेकर दोनों बच्चों के परिवारों में सड़क पर खूब हाथापाई हुई। बारादरी पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुखारपुरा निवासी किराना व्यापारी सरवर यार खां का तीन वर्षीय बेटा नकी रजा खां अपने चाचा मुजाहिद यार खां के साथ जुमे की नमाज के लिए बुखारपुरा मस्जिद गया था। वहां मोहल्ले के ही हामिद खां के बेटे अयान ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद मुजाहिद इसकी शिकायत लेकर हामिद खां के पास गए तो उनमें विवाद होने लगा। इसके बाद बीच सड़क पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। इस मामले में एक पक्ष से मुजाहिद यार खां ओर दूसरी ओर से हामिद की पत्नी ने थाना बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।