फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छात्रा के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट कर दीं अश्लील तस्वीरें

छात्रा के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट कर दीं अश्लील तस्वीरें

Sun, 15 Jul 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 15 Jul 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट कर दीं अश्लील तस्वीरें
सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर नौवीं की एक छात्रा की तस्वीर के साथ अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दी गईं। छात्रा के पिता ने एसपी (क्राइम) रमेश भारतीय से मामले की शिकायत की। उन्होंने थाना प्रेमनगर पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के एक प्राइवेट स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा के इंस्टाग्राम एकाउंट पर तीन दिन पहले कुछ अश्लील तस्वीरें पोस्ट की र्गइं। तस्वीर के नीचे संपर्क करने को कहा गया। छात्रा के इस अकाउंट से उसके कई रिश्तेदार भी जुड़े हैं सो जब तस्वीरों पर गंदेे कमेंट आने शुरू हुए तो एक रिश्तेदार ने ही छात्रा के परिवार को फोन करके इसकी जानकारी दी। इसके बाद घरवाले मामले की शिकायत लेकर एसपी क्राइम के पास पहुंचे।
विज्ञापन


एक छात्र से संबंधों को लेकर सहेली से हुई थी तकरार
प्रेमनगर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तस्वीरें छात्रा की एक सहेली की आईडी से पोस्ट की गई हैं। पुलिस अब इस मामले में कार्रवाई के लिए विधिक राय ले रही है। बकौल पुलिस, जांच में पता चला है कि छात्रा की एक छात्र से संबंधों को लेकर सहेली से तकरार हुई थी। इसी खुन्नस में उसने यह हरकत कर दी। सीओ सिटी कुलदीप कुमार के मुताबिक, प्रेमनगर थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed