फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान की गला दबाकर हत्या

जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान की गला दबाकर हत्या

Tue, 26 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान की गला दबाकर हत्या
जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान की गला दबाकर हत्या - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
उचौलिया (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

खेत पर जाने की बात कहकर सोमवार को बाइक से घर से निकले सोनौवा के पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश कुमार जाटव (35) का शव मंगलवार को एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। उनका गला दुपट्टे से कसा गया था। घरवालों का कहना है कि पूर्व प्रधान की हत्या जमीन के विवाद में हुई है। सीओ मोहम्मदी ने कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव सोनौवा निवासी कुसुमा देवी ने बताया कि तीन दिन पहले बारिश और आंधी के दौरान उनकी गन्ने की फसल गिर गई थी, जिसकी बंधाई कराने के लिए उनके पति कमलेश जाटव 25 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे घर से निकले थे। उनका खेत गांव के पास आलमनगर रोड के किनारे है। देरशाम तक जब वह नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने ढूंढना शुरू किया। तलाश के दौरान उनकी बाइक खेत से सटे चकरोड पर खड़ी मिली।
विज्ञापन

बाइक पर ही उनकी शर्ट रखी हुई थी। बाइक और शर्ट मिलने की सूचना पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ खेत का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। अनहोनी की आशंका होने पर इसकी सूचना घरवालों ने उचौलिया पुलिस चौकी को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह और कोतवाली पसगवां इंस्पेक्टर अमर रघुवंशी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी पूर्व प्रधान की रात करीब 11 बजे तक खेतों में खोजबीन की, मगर उनका कहीं सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब छह बजे पूर्व प्रधान का शव गांव निवासी तौले के खेत में गन्ने के नीचे दबा मिला। उनके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। शव के पास खून पड़ा था। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ मोहम्मदी विजय आनंद और इंस्पेक्टर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के भाई रामकुमार की तहरीर पर गांव निवासी छोटे और उसके भाई रामशरण समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


हत्या के पीछे जमीन के विवाद की बात सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- विजय आनंद, सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed