{"_id":"59b763a74f1c1be37f8b630d","slug":"201505190823-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में बीस लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान में बीस लाख की चोरी
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईवीआरआई के पास शिवनगर कॉलोनी में चोरों ने बिग एफएम रेडियो स्टेशन हेड के बंद घर को खंगाल लिया। परिवार ने 10 लाख रुपये के जेवर समेत करीब 17 लाख रुपये का माल चोरी होने की बात कहते हुए प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शिवनगर कॉलोनी निवासी अभिनव द्विवेदी बिग एफएम रेडियो स्टेशन के हेड हैं। वह गुरुवार को परिवार के साथ अपनी ससुराल अलवर गए थे। मकान में ताला पड़ा था। इसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए। चोरों ने कमरों के ताले और कुंडे काट लिए। अलमारी का लॉक तोड़कर करीब दस लाख के जेवर, 29 हजार की नकदी, मोबाइल, लैपटॉप, म्यूजिक सिस्टम समेत करीब 17 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। रविवार देर रात घर लौटे अभिनव ने ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। घर का सारा सामान तितर-बितर था। पुलिस ने इस मामले में पड़ोसियों से पूछताछ करके जानकारी जुटाने की कोशिश की। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस को इस मामले में परिवार के करीबी लोगों पर शक है। चोरों को यह पता था कि घर कब से कब तक खाली रहने वाला है, इसलिए उन्होंने इत्मीनान से सेफ से लेकर बेड तक खंगाला। क्षेत्र के बदमाशों को भी पुलिस चिह्नित करने में जुट गई है।