फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   किशोरी ने तीन और नाम बताए, पुलिस ने दो उठाए

किशोरी ने तीन और नाम बताए, पुलिस ने दो उठाए

Fri, 29 Mar 2019 01:41 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
किशोरी ने तीन और नाम बताए, पुलिस ने दो उठाए
बरेली। दरगाह के बाहर से किशोरी को अगव्राकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी हाशिम को जेल भेज दिया गया है। किशोरी ने बयान में तीन और लोगों के नाम बताए थे। इनमें से दो लोगों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र निवासी एक बीमार महिला बारादरी क्षेत्र की दरगाह में रह रही थी। उसके साथ सोलह साल की बेटी भी रहती थी। महिला के मुताबिक, बेटी रविवार तड़के शौच को बाहर गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो भाई ने तलाश की। पता चला कि कुमार टाकीज के पास रहने वाला हाशिम दोस्तों के साथ बहन को अगवा ले गया है। पुलिस ने हाशिम को गिरफ्तार कर किशोरी को खोज लिया। किशोरी के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। होश आने पर किशोरी ने बताया कि हाशिम ने उसे नशा सुंघाकर अगवा किया था। इसके बाद एक घर में बंधक बनाकर रखा गया। उसे बक्शे में कैद कर नशे की दवा खिलाई जाती रहीं। शाम को नशे में घर लौटता और अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म करता था। विरोध पर पीटता था। किशोरी की मेडिकल परीक्षण की प्रारंभिक रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वहीं, इंस्पेक्टर केवी सिंह ने बताया कि दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इनकी संलिप्तता निकली तो जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताई प्रेमप्रसंग की कहानी
वहीं, बारादरी पुलिस के मुताबिक, लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म से इंकार किया है। हाशिम से उसका परिचय था पर उसकी सहमति के बिना संबंध बनाए थे। बता दें कि आरोपी हाशिम से किशोरी की बिना मर्जी के निकाह कराने की तैयारी में थे। इससे पहले ही मामला खुल गया। वहीं किशोरी के भाई का कहना था कि प्रेम प्रसंग जैसा कोई मामला नहीं है। पुलिस गुमराह कर रही है। बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed