फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बहू ने पैर पकड़कर बचा ली जान वर्ना बेटी को भी मार डालते

बहू ने पैर पकड़कर बचा ली जान वर्ना बेटी को भी मार डालते

Mon, 04 Mar 2019 01:03 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
बहू ने पैर पकड़कर बचा ली जान वर्ना बेटी को भी मार डालते
बरेली। दो युवकों की हत्या के बाद एसपी देहात डॉ. संसार सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किए गए मीरानपुर कटरा के बाप-बेटे के चेहरे पर न कोई डर था न पछतावा। उन्होंने साफ कहा कि वे तो अपनी बेटी को भी मारने जा रहे थे, लेकिन उनकी बहू ने उनके पैरों पर पड़कर उसे बचा लिया। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोनों को जेल भेज दिया। एसपी देहात ने बताया कि युवकों के घरवालों ने एफआईआर में लड़की का भी नाम शामिल करने की मांग की है। पुलिस उसे भी आरोपी बना रही है। चूंकि घटनास्थल कटरा का है, इसलिए विवेचना भी कटरा ट्रांसफर की जाएगी।
विज्ञापन

सिरौली के पल्थी गांव के भूपेंद्र और फरीदपुर के गांव कीरतपुर धीमरी निवासी उसके ममेरे भाई धीरेंद्र की हत्या के आरोपी मीरानपुर कटरा के बाप-बेटे को फरीदपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। रविवार को एसपी देहात की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंस्पेक्टर फरीदपुर सतीश कुमार आरोपी बाप-बेटे को लेकर पहुंचे। आरोपियों ने दोनों युवकों की हत्या का जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 21 की रात वह बरेली में अपनी रिश्तेदारी में भात लेकर आए थे। इंटर की छात्रा बेटी पढ़ाई का बहाना करके घर पर ही रुक गई थी। छोटे बच्चे की वजह से बेटे की पत्नी को भी वे घर पर छोड़ गए थे। बाप-बेटे सुबह घर लौटने की बात कहकर गए थे। शायद इसी वजह से उनकी बेटी ने फोन करके भूपेंद्र को रात में घर बुला लिया था, लेकिन बरेली में कार्यक्रम के दौरान एक बच्चे के अचानक कुएं में गिरने से माहौल बिगड़ गया तो वे लोग रात में ही घर लौट गए। घर में धीरेंद्र को बेटी के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में देखा तो रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। भूपेंद्र को भी मार दिया और दोनों के शव रामगंगा में फेंक दिए।
विज्ञापन

आरोपी बाप-बेटे ने बताया कि दोनों युवक बुरी तरह नशे में थे। बेटी के बिस्तर पर मिले धीरेंद्र को गुस्से में उन्होंने जब गिरेबान पकड़कर खींचा तो दबने के बजाय उसने यह कह दिया कि तेरी बेटी ने ही तो बुलाया था। इस पर उनका गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने उसकी हत्या कर दी। पिता ने बताया कि वह अपनी बेटी को भी मारने जा रहा था, लेकिन उसकी बहू ने पांवों पर गिरकर उसे बचा लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी, बोरी, पल्ली और लाश फेंकने के लिए इस्तेमाल की गई बोलेरो भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरेंद्र की लाश फेंकने के बाद चारपाई के नीचे मिला भूपेंद्र
फरीदपुर। पुलिस के मुताबिक लड़की के भूपेंद्र और धीरेंद्र दोनों से ही संबंध थे। हत्या के आरोपी बाप-बेटे थाने में पूछताछ के दौरान बताया कि जब वे बेटी के कमरे में पहुंचे तो उसके बिस्तर पर उन्होंने धीरेंद्र को ही उसके साथ पाया था। उन्होंने धीरेंद्र की हत्या की और फिर उसकी लाश बोलेरो में लादकर रामगंगा नदी में फेंक गए। यह बोलेरो एक ढाबा मालिक की है जिसे लड़की का भाई चलाता है। आरोपी बाप-बेटे ने बताया कि धीरेंद्र की लाश फेंककर वे घर लौटे तो चारपाई के नीचे खटपट सुनकर उनका ध्यान भूपेंद्र की ओर गया। वह चारपाई के नीचे लेटा था और काफी नशे में था। उन्होंने उसे बाहर निकालकर उसकी भी हत्या कर दी। चूंकि दिन निकलने वाला था, इसलिए उन्होंने उसका शव फेंकने के बजाय घर में ही भूसे की कुठिया में दवा दिया। 22 फरवरी की रात दोबारा बोलेरो लाकर उसके शव को उसमें लादा और उसे भी रामगंगा में फेंक आए। दोनों के मोबाइल भी एक थैले में रखकर नदी में फेंक दिए। भूपेंद्र का शव जहां फेंका गया था, वहां से बीस किमी आगे हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी से मिला। धीरेंद्र का शव शनिवार को ही मिल गया था। अल्हागंज के थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि धीरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम शाहजहांपुर में कराया गया जबकि भूपेंद्र के शव का पोस्टमार्टम हरदोई में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed