फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   646 यूनिट का बिल बनाया 38 हजार रुपये

646 यूनिट का बिल बनाया 38 हजार रुपये

Fri, 04 Jan 2019 01:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
646 यूनिट का बिल बनाया 38 हजार रुपये
बरेली। पावर कारपोरेशन के बाबुओं का एक नया कारनामा सामने आया है। एक उपभोक्ता को 646 यूनिट का बिल हजारों रुपये का भेज दिया। उपभोक्ता ने जब आपत्ति की तो आरोप है कि बाबू ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उपभोक्ता ने थाना बारादरी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बारादरी के हरुनगला नेमचंद ने बताया कि उसका कनेक्शन पत्नी राजकुमारी के नाम है। वर्तमान में मीटर रीडिंग 646 यूनिट है। आरोप है कि बाबू ने कंप्यूटर में छेड़छाड़ करके बिल 37948 रुपये का बना दिया। 31 दिसंबर को बिल ठीक कराने के लिए बाबू को दिया तो उन्होंने बिल ठीक करना तो दूर बल्कि अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए भाग दिया। आरोप है कि बाबू ने पुलिस में कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। नेमचंद ने बताया कि कई उपभोक्ता बाबू की बिलों में हेराफेरी की शिकायत अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed