फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दुबई में दर्जीगिरी करने वाले शाहरुख को भैंस चोरी में पीट-पीटकर मार डाला

दुबई में दर्जीगिरी करने वाले शाहरुख को भैंस चोरी में पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 30 Aug 2018 12:22 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
दुबई में दर्जीगिरी करने वाले शाहरुख को भैंस चोरी में पीट-पीटकर मार डाला
भोलापुर डिंडोलिया गांव में मंगलवार रात करीब 2.30 बजे चोरी की भैंस के साथ पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर गंभीर घायल कर दिया था। बुधवार सुबह उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। युवक दुबई में दर्जी का काम करता था। कैंट थाने में युवक के दो दोस्त सहित अज्ञात गांव वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन

ठिरिया निजावत खां के नत्थू खां का बेटा शाहरुख खां दुबई में दर्जी का काम करता था। करीब 22 दिन पहले वह घर लौटा था। उसके भाई फिरोज के मुताबिक मंगलवार शाम मोहल्ले के माजिद अली, पप्पू सहित एक अज्ञात शाहरुख को अपने साथ ले गए। देर रात तक घर नहीं आया तो वह माजिद के घर पहुंचे तो उसने सुबह आने की बात कही। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे उनके पास जिला अस्पताल से फोन आया कि शाहरुख भर्ती है। जिला अस्पताल पहुंचे तो शाहरुख ने बताया कि माजिद और पप्पू घुमाने के बहाने उसे भोलापुर हिंडोलिया ले गए थे। जहां दोनों ने भैंस चुराने की योजना बना ली। उसे कुछ नशे की गोलियां दे दी। रात करीब ढाई बजे दोनों एक घर से भैंस चोरी कर भाग रहे थे, लेकिन मकान मालिक जाग गया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। मजिद और पप्पू भाग गए, लेकिन नशे में होने के कारण वह नहीं भाग सका। ग्रामीणों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने उसे बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शाहरुख सहित तीन पर भैंस चोरी की रिपोर्ट
भोलापुर हिंडोलिया निवासी गजेंद्रपाल ने शाहरुख, माजिद और पप्पू के खिलाफ भैंस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैंट थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शाहरुख की लीवर और किडनी फटने से मौत होना आया है। अब ग्रामीणों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माजिद और पप्पू ने फंसवाकर मरवा दिया मेरा भाई
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद भाई फिरोज ने बताया कि उनका भाई दुबई, सूरत और दिल्ली में ही रहता था। वह आर्थिक रूप से कमजोर नहीं है। फिर उनका भाई भैंस चोरी क्यों करेगा। उनके मुताबिक माजिद और पप्पू आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उन्होंने उनके भाई को फंसवाकर मरवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed