फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस-सेना के वाहनों पर भी नजर रखेगा ड्रोन

पुलिस-सेना के वाहनों पर भी नजर रखेगा ड्रोन

Wed, 15 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पुलिस-सेना के वाहनों पर भी नजर रखेगा ड्रोन
 खुफिया एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। आशंका जताई है कि आतंकी सेना या पुलिस जैसी गाड़ी में आ सकते हैं। इसके चलते ड्रोन आदि से कड़ी निगरानी की जाएगी। अलर्ट के बाद पुलिस ने शहर के होटलों में जाकर रजिस्टर आदि चेक किए। स्टाफ को सारे रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से बरेली महत्वपूर्ण स्थानों में शुमार है। यहां सेना की गरुड़ डिवीजन, जाट रेजिमेंट सेंटर, इंजीनियरिंग रेजिमेंट आदि हैं। वायुसेना, आईटीबीपी और बीएसएफ के भी कैंप हैं। रेलवे का इज्जतनगर मंडल, इफको और आईवीआरआई जैसे महत्वपूर्ण संस्थान हैं। सेंट्रल और जिला जेल में डॉन बबलू श्रीवास्तव और उसके साथियों के अलावा सीआरपीएफ कैंप पर हमले के आरोपी समेत कई बड़े अपराधी बंद हैं। अलर्ट जारी होने के बाद मंगलवार को खुफिया विभाग की एक टीम ने कई होटलों और एक धर्मशाला समेत कुछ स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। होटलों में खासतौर से विदेशियों का रिकॉर्ड चेक किया गया। सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्र भी देखे। कुछ होटलों में कई सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए गए। खुफिया विभाग की टीम ने फीनिक्स मॉल में भी सुरक्षा इंतजाम देखे।
विज्ञापन


संवेदनशील है बरेली, पकड़ा जा
चुका है आईएसआई का जासूस
खुफिया विभाग की नजरों में बरेली संवेदनशील शहरों में शामिल है। आतंकियों से यहां के कनेक्शन भी सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों मेरठ से गिरफ्तार हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के जासूस एजाज उर्फ मो. कलाम ने ही बरेली को अपना ठिकाना बना रखा था। वह प्रेमनगर के मोहल्ला शाहबाद में फोटोग्राफर बनकर लंबे समय से रह रहा था। उसने यहां का आधार कार्ड भी बनवा लिया था और वोटर कार्ड बनवाने की तैयारी में था। इसी बीच दबोच लिया गया। इसके बाद पिथौरागढ़ में पकड़े गए आईएसआई एजेंट रमेश ने भी त्रिशूल एयरबेस, आईटीबीपी कैंप की रेकी करने की बात कबूली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed