फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कोरियर कंपनी में लूट का खुलासा, एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

कोरियर कंपनी में लूट का खुलासा, एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 03 Aug 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 03 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
कोरियर कंपनी में लूट का खुलासा, एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
डेलीवेरी कोरियर कंपनी के ऑफिस में घुसकर 3.25 लाख रुपये लूटने के आरोपी एक बदमाश को इज्जतनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। घिरने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक दरोगा के हाथ में गोली लगने के बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश का एक साथी मौके से भाग गया। लूट की वारदात को छह बदमाशों ने अंजाम दिया था। लूट की प्लानिंग कंपनी के ही एक पूर्व कर्मचारी ने
बनाई थी।
मिनी बाईपास स्थित डेलीवेरी कोरियर कंपनी के ऑफिस से तीन बदमाश 31 जुलाई की रात 10.32 बजे 3.25 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। इस पर बुधवार रात एडीजी प्रेमप्रकाश ने मौका मुआयना कर दो दिन में खुलासे का अल्टीमेटम दिया था। बदमाश भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गए थे। इसी आधार पर इज्जतनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे मुठभेड़ के दौरान हाफिजगंज के गांव वीसी रंपुरा निवासी महेश सिंह यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि महेश और उसके साथी चंद्रपाल ने पुलिस पर फायरिंग की। इसमें एक गोली दरोगा सुनील राठी के बाएं हाथ में लगी। पुलिस की गोली महेश के दाहिने पैर में लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महेश के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस एवं लूट के 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। चंद्रपाल पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर संजय सिंह, एसआई देवेंद्र कुमार, सुनील राठी, सिपाही टेकचंद्र और ब्रजेश शामिल रहे। महेश पर हत्या एवं लूट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


पूर्व कर्मचारी ने कराई लूट छह बदमाशों ने की वारदात
जिला अस्पताल में भर्ती महेश ने बताया कि घटना में कुल छह लोग शामिल थे। लूट की प्लानिंग कंपनी के ही एक पूर्व कर्मचारी ने बनाई थी। वह कर्मचारी सीबीगंज के रोठा निवासी बदमाश राजेंद्र से मिला था। इसके बाद राजेंद्र ने कर्मचारी के साथ विशाल और एक अन्य बदमाश को शामिल किया। पूरी प्लानिंग के बाद महेश, चंद्रपाल और राजेश लूट के लिए ऑफिस में घुसे। एक बदमाश बाहर मौजूद रहा, जबकि विशाल और कंपनी का पूर्व कर्मचारी पेट्रोल पंप के पास दो बाइक लेकर खड़े रहे। लूट के बाद सभी बाइकों से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed