फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जेल में मिला हुनर तो बुनने लगे राहत

जेल में मिला हुनर तो बुनने लगे राहत

Sat, 29 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
जेल में मिला हुनर तो बुनने लगे राहत
बरेली।
विज्ञापन

संगीन अपराधों की सजा काट रहे कैदियों को हुनर मिल जाए तो उनके सुधरने की उम्मीद कई गुना बढ़ जाती है। बरेली सेंट्रल जेल में कंबलों की बुनाई करते कैदियों को देखकर यह बात आसानी से समझ आ जाती है। जिस मेहनत से ये अपने काम में जुटे रहते हैं, लगता नहीं कि ये फिर कभी अपराध करेंगे। प्रदेश में सिर्फ बरेली और लखनऊ जेल में बंद कैदियों को ही यह हुनर नसीब है। सूबे की जेलों में बंद कैदियों के लिए कंबल की शक्ल में राहत यहीं बुनी जाती है। हथकरघा के जरिए कंबलों की बुनाई कैदी करते हैं और इन्हें संवारने का काम मशीनों से किया जाता है।
बुनाई प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, सूबे की 64 जेलों में सजा काट रहे हजारों कैदियों के लिए बरेली सेंट्रल जेल में कंबल बनाए जाते हैं। कैदियों को बदले में पारिश्रमिक भी मिलता है। सजा काट रहे कैदियों को बाकायदा प्रशिक्षण दिया जाता है। बजट आने के बाद जेल के अंदर कंबल बनाने का प्लांट लगाया गया है। इसमें कैदी हथकरघा से कंबल बनाते हैं। फिर मिलिंग रोलर से इन्हें फिनिशिंग दी जाती है। इसके बाद वाशिंग प्लांट और ड्रायर से गुजारने के बाद एक-एक कंबल की गुणवत्ता जांची जाती है।
विज्ञापन

इस साल तैयार हो चुके हैं साढ़े बारह हजार कंबल
वरिष्ठ जेल अधीक्षक केदारनाथ के मुताबिक, कंबल का धागा बनाने के लिए ऊन पहले पंजाब से आती थी। इससे कैदी खुद ही धागा बनाते थे। अब कारागार मुख्यालय स्तर पर टेंडर कर धागा मंगवाया जाता है। बरेली सेंट्रल जेल में हर दिन करीब 1800 कंबल बनाए जाते हैं। इस साल कैदी अब तक साढ़े बारह हजार कंबल बना चुके हैं। इन्हें कानपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, बदायूं सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 34 जेलों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सिर्फ दो जेलों में कैदियों के लिए कंबल बनाए जाते हैं। इनमें एक बरेली की सेंट्रल जेल भी है। कैदियों के हुनरमंद होने से सजा खत्म होने के बाद वे अपराध की तरफ दोबारा नहीं मुड़ते हैं।
- केदारनाथ, वरिष्ठ अधीक्षक, सेंट्रल जेल


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed