{"_id":"5cd9c493bdec220769793d62","slug":"181557775507-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमोरा (बरेली)। मकरंदपुर रेलवे स्टेशन के पास भमोरा रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक नशे में था। उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक खड़ी रही।
मकरंदपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर नन्हें लाल के मुताबिक, कासगंज से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन रात करीब साढ़े आठ बजे आंवला-भमोरा रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी। तभी वहां खड़ा आंवला थाना क्षेत्र के गांव संग्रामपुर का मुकेश ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले भमोरा पीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक ने नशे की हालत में ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। ब्यूरो