{"_id":"5cbcd02cbdec221431498878","slug":"181555877932-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम प्रेमी युगल के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरेआम प्रेमी युगल के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन
बरेली। दिनदहाड़े एक प्रेमी युगल के अपहरण की सूचना पर हड़कंप मच गया। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार के पास आई एक कॉल के बाद पुलिस ने नाकेबंदी करके छानबीन की लेकिन न तो प्रेमी युगल का कोई सुराग मिला न ही अपहरणकर्ताओं की गाड़ी का।
रविवार सुबह करीब साढे़ दस बजे यशपाल नाम के व्यक्ति ने एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार को कॉल करके बताया कि चौपुला से चौकी चौराहा रोड पर हरियाणा नंबर की कार को इनोवा में सवार लोेगों ने ओवरटेक करके रुकवाया। फिर दूसरी गाड़ी में बैठे युवक-युवती को इनोवा सवार जबरन बैठा ले गए। युवक-युवती के साथी ने विरोध किया लेकिन वह कुछ नहीं कर पाया। किला की तरफ जा रही गाड़ी उसने पीछा भी किया लेकिन वे भाग निकले। एसपी ट्रैफिक ने वायरलेस पर इसकी सूचना प्रसारित करके नाकाबंदी कराई लेकिन कुछ पता नहीं लगा। वहीं, बिहारीपुर चौकी प्रभारी ने सूचना देने वाले व्यक्ति का नंबर लगाया तो उसने घटनास्थल मिनी बाईपास बताकर इनोवा सौ फुटा रोड की तरफ जाने की बात कही जबकि उसने एसपी ट्रैफिक को चौपुला रोड की घटना बताई थी। काफी देर तक प्रयास के बाद भी पुलिस सच पता नहीं लगा सकी।