{"_id":"5cbccfcebdec2214195ad804","slug":"181555877838-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चच्ची’ का नशे का धंधा संभाल रहा सब्जी वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
‘चच्ची’ का नशे का धंधा संभाल रहा सब्जी वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। नाबालिग बेटी से नशे की पुड़िया का धंधा कराने वाली ‘चच्ची’ अब कानून के शिकंजे में फंस सकती है। फिलहाल पुलिस ने चच्ची पर तो हाथ नहीं डाला पर उसके बेनकाब होने के बाद उसका धंधा संभालने वाले सब्जी वाले को चरस समेत जरूर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। आरोपी सब्जी वाला पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी ‘चच्ची’ के ठिकाने पर झांकने तक नहीं पहुंची है।
इज्जतनगर क्षेत्र में सैदपुर बीडीए कॉलोनी निवासी ‘चच्ची’ नाम से मशहूर महिला लंबे समय से नशे का धंधा कर रही है। कर्मचारी नगर पुलिस चौकी ने पूरी जानकारी के बाद भी आज तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। हाल ही में महिला ने अपनी छह साल की मासूम बेटी को भी इस कारोबार में उतार दिया। धंधे से परेशान आसपास के लोगों ने चरस की बिक्री का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। अमर उजाला ने सबूतों के साथ खबर छापी तो ‘चच्ची’ बेनकाब हो गई। सहमी महिला ने इसके बाद धंधे का तरीका ही बदल दिया। उसने अपना धंधा एक सब्जी की फड़ पर शुरू करा दिया था। इसकी भनक लगने पर लोगों ने उसका भी वीडियो बना लिया। सब्जी वाला हरी मिर्च और धनिया में चरस की पुड़िया रखकर बेचता था। खबर छपने के बाद सब्जी वाला अंडरग्राउंड था। उसकी पत्नी फड़ संभालने लगी। पुलिस ने शनिवार देर रात उसकी गिरफ्तारी किला नदी पास से करने का दावा किया। आरोपी सैदपुर हाकिंस में ऊंची बगिया निवासी शहीद अहमद उर्फ भाई को थाने लाया गया। उसके पास से 220 ग्राम चरस भी बरामद हुई। रविवार को उसे जेल भेजा गया। चच्ची अभी भी गुपचुप तरीके से धंधा कर रही है, लेकिन अब सिर्फ खास लोगों को ही पुड़िया देती है।
कॉलेज स्टूडेंट भी चरस के खरीददार
- चच्ची से नशे की पुड़िया लेने वालों में अधिकांश नौजवान और अधिकतम तीस साल की उम्र तक के लोग हैं। इनमें स्थानीय कॉलोनी के युवकों के साथ ही आसपास के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र भी हैं। नशे के लिए छात्र पुड़िया की मुंहमांगी कीमत देने को तैयार रहते हैं।
विज्ञापन
- नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई चुनाव के बाद और तेज की जाएगी। महिला या पुरुष जो भी आरोपी होंगे, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - पीपी सिंह, सीओ थर्ड