फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कल्याननगर में तीन लाख की चोरी

कल्याननगर में तीन लाख की चोरी

Sun, 24 Mar 2019 08:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
कल्याननगर में तीन लाख की चोरी
बदायूं। शहर के कल्याननगर मोहल्ले में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया और रात के समय छत पर चढ़कर घर में घुस गए। उसके बाद घर में रखे 25 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। मकान मालिक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कल्याननगर निवासी अवनीश कुमार गुप्ता और रोहताश गुप्ता मूल रूप से दातागंज क्षेत्र के ग्राम सिसैईयां गुसाई निवासी हैं। होली के मौके पर दोनों भाई घर पर ताला डालकर अपने गांव चले गए थे। रविवार दोपहर पूरा परिवार गांव से शहर लौटा था। जैसे ही सभी लोग मेन गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे कि घर में सामान फैला देखकर दंग रह गए। अवनीश कुमार के मुताबिक उनके छोटे भाई दूसरी मंजिल पर रहते हैं। चोर घर के पीछे से मकान की छत पर चढ़े होंगे। चोरों ने सीढ़ियों का दरवाजा तोड़ डाला और कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी को लोहे के सब्बल से खोल लिया। उसके बाद अलमारी में रखा करीब पांच तोला सोना, आधा किलो चांदी, कीमती साड़ियां और 25 हजार रुपये समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। घर के हालात देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए लोहे का सब्बल अपने कब्जे में ले लिया है। अवनीश कुमार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed