{"_id":"5c96947fbdec2207143e9127","slug":"181553372287-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के साथ जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बहन के परिवार को लेकर रिश्तेदार के घर जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बहन और उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार की तलाश की जा रही है। इज्जतनगर के गांव मुड़िया अहमदनगर निवासी दिनेश (19) मजदूरी करते थे। वह शनिवार शाम बहन मिथलेश और उनके तीन बच्चों को लेकर भोजीपुरा निवासी अपनी मौसी के घर जा रहे थे। पांचों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। रास्ते में विलय धाम के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। पांचों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। घायल मिथलेश और बच्चों आदित्य, श्रृष्टि व एक अन्य को परिवारवालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।