फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officer bag stolen in Bareilly

बरेली में अफसर का बैग चोरी, बिना खोज किए ही लौट गए उतराखंड

Mon, 28 Jan 2019 02:46 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Jan 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
Officer bag stolen in Bareilly
बरेली के सिविल लाइंस स्थित होटल में शनिवार शाम उत्तराखंड के एक परियोजना अधिकारी की बेटी की शादी थी। भव्य शादी समारोह में शहर के कई नामचीन व्यापारी एवं अधिकारी मौजूद थे। मौज मस्ती के बीच शादी की रस्में अदा की जा रही थी। इसी बीच परियोजना अधिकारी का एक बैग गायब हो गया। बैग चोरी का मामला पहले परिजन, फिर मेहमानों तक पहुंचा और वहां हल्ला मच गया।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों में मौजूद एक अधिकारी मेहमानों के साथ होटल के आईटी कक्ष में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने के लिए कहने लगे। आईटी हेड को मालूम नहीं था कि सामने खड़े सज्जन, प्रशासन के बड़े अधिकारी हैं। लिहाजा, उसने साफ कह दिया कि वह फुटेज नहीं दिखाएगा। बात बढ़ी तो आईटी हेड मोबाइल पर कुछ फुटेज दिखाने लगा। मगर उसकी अकड़ देखकर अधिकारी को गुस्सा आ गया। उन्होंने कोतवाली पुलिस को बुलाया और आईटी हेड को पकड़वाकर थाने में बैठा दिया।
विज्ञापन


वीडियो में दिखे दो संदिग्ध बच्चे, तलाश शुरू
दुल्हन का परिवार इस घटनाक्रम के बीच दोबारा रस्म अदायगी में लग जाता है। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल स्वयं भी होटल पहुंच गए। परिवार वालों से तहरीर लेने की कोशिश हुई लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी। बताया कि बैग में चार लाख रुपये और जेवर थे। आयोजन के बाद शिकायत दर्ज कराने की बात टाल दिया गया। इस दौरान सीसीटीवी की जांच में दो बच्चे नजर आए। वे वीडियो में कोट हाथ पर डालकर जाते दिख रहे हैं, उन पर बैग चोरी का संदेह जताते हुए तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने फुटेज भी कब्जे में ले ली है। मगर आयोजन के बाद परियोजना अधिकारी का परिवार बिना तहरीर दिए ही उत्तराखंड लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
परियोजना अधिकारी से दो बार फोन पर बात हो चुकी है। वह तहरीर देने की बात कह रहे हैं, अभी दी नहीं है। सीसीटीवी में नजर आए संदिग्ध बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है। बैग में करीब चार लाख रुपये होने की बात सामने आई है। आईडी हेड को देर शाम थाने से जाने दिया गया है। - गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed